Narnaul: सेवा संकल्प अभियान आमजन, विशेषकर युवा वर्ग को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी देने में कारगर साबित
Narnaul: जिला सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित “नमो सेवा – अनकही कहानियां” नुक्कड़ नाटक शृंखला का समापन शुक्रवार को जिले के 15 स्कूलों तथा कालेजों में हुआ। दो दिवसीय इस सांस्कृतिक आयोजन के अंतिम दिन राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ व पितामह कान्हा राजकीय कॉलेज कनीना में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और विद्यार्थियों के साथ बैठकर नाटक की प्रस्तुति देखी।
इस मौके पर संबोधन में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में चलाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान आमजन, विशेषकर युवा वर्ग को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी देने में कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि रंगमंच जैसे सशक्त माध्यम से जब कोई बात कही जाती है तो वह सीधे दिलों तक पहुंचती है, और यही वजह है कि विद्यार्थी इन नाटकों के जरिए न सिर्फ योजनाओं को समझ रहे हैं बल्कि महापुरुषों के त्याग और सेवाभाव से भी सीख ले रहे हैं।
आज विभिन्न खंडों की रंगमंच टीमों ने कुल पंद्रह विद्यालयों-महाविद्यालयों में प्रस्तुतियां दीं। खंड अटेली में प्रमोद तिवारी एवं टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डेरोली अहीर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहमा में नाटक प्रस्तुत किए। खंड महेंद्रगढ़ में नीरज एवं टीम राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली तक पहुंची।
खंड नारनौल में गिरीश एवं टीम ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोद में प्रस्तुतियां दीं। खंड नांगल चौधरी में रितु शर्मा एवं टीम ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोलेड़ा, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल दुर्गू और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नियामतपुर में नाटक की प्रस्तुतियां दीं। वहीं खंड कनीना में असलम एवं टीम ने पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेहलंग में सेवाभाव और जनकल्याण से जुड़ी कहानियों का मंचन किया।
यह भी देखें अटेली सीएचसी को मिले दो विशेषज्ञ चिकित्सक
