September 26, 2026

Pathankot News : आदर्श शिशु वाटिका पब्लिक स्कूल में ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर कार्य्रकम आयोजित

0
Pathankot News : आदर्श शिशु वाटिका पब्लिक स्कूल में ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर कार्य्रकम आयोजित

Pathankot News : आदर्श शिशु वाटिका पब्लिक स्कूल में ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर कार्य्रकम आयोजित

Pathankot News : राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता संग्राम के अमर प्रतीक ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर आदर्श शिशु वाटिका पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह ठीक 11:00 बजे विद्यालय के विशाल मैदान में आयोजित इस राष्ट्रवंदन समारोह में राष्ट्रप्रेम का अभूतपूर्व ज्वार देखने को मिला।

समारोह के दौरान प्राथमिक कक्षाओं से लेकर उच्च माध्यमिक वर्ग तक के तमाम छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्कूल प्रबंधन के सदस्यों ने पूरी निष्ठा के साथ सामूहिक रूप से संपूर्ण ‘वंदे मातरम’ का सस्वर गायन किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से समूचा परिसर गुंजायमान हो उठा और पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

गणमान्य हस्तियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा, बच्चों का किया मार्गदर्शन

इस राष्ट्रीय पर्व सदृश अवसर पर क्षेत्र की अनेक प्रमुख हस्तियों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी संदीप महाजन, महिला पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य किरण महाजन, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष नीलम हंस तथा वैष्णवी पब्लिक स्कूल (घो, पठानकोट) की प्रधानाचार्या मधु बाला विशेष रूप से शामिल हुए।

समस्त अतिथियों ने न केवल विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर संपूर्ण गीत का गायन किया, बल्कि अपने विचार साझा करते हुए नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश भी दिया।

वंदे मातरम राष्ट्र की आत्मा और अखंडता का प्रतीक : प्रधानाचार्या प्रवीण कुमारी

कार्यक्रम के गरिमामय समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रवीण कुमारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा, “’वंदे मातरम’ महज कुछ पंक्तियों का गीत नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की आत्मा, गौरव और अखंडता का सजीव प्रतीक है। आज इसके 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हमारे विद्यार्थियों ने जो अनुशासित राष्ट्रप्रेम का परिचय दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है।”

प्रधानाचार्या ने युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए कहा कि हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और इस पावन गीत के गौरव को सदैव अपने दिलों में जीवित रखना चाहिए।

Kapurthala Stray Dog Attack : कपूरथला में आवारा कुत्ते ने 6 बच्चों सहित 15 लोगों को काटा

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed