September 26, 2026

Spiti Valley Viral Video: जहां नहीं चलतीं बड़ी गाड़ियां, वहां ऑटो लेकर पहुंच गए दो ब्रिटिश टूरिस्ट

0
Spiti Valley Viral Video: जहां नहीं चलतीं बड़ी गाड़ियां, वहां ऑटो लेकर पहुंच गए दो ब्रिटिश टूरिस्ट

जहां नहीं चलतीं बड़ी गाड़ियां, वहां ऑटो लेकर पहुंच गए दो ब्रिटिश टूरिस्ट

Spiti Valley Viral Video: समुद्र तल से हजारों फीट की ऊंचाई पर स्थित हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी अपनी संकरी, पथरीली और सांस थमा देने वाली सड़कों के लिए जानी जाती है। इस दुर्गम इलाके में अमूमन लोग महिंद्रा थार, फॉर्च्यूनर या फिर हैवी बाइक्स से ही सफर करने का जोखिम उठाते हैं। लेकिन इंग्लैंड से आए दो ब्रिटिश पर्यटकों ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसे देखकर स्थानीय लोग और ट्रैवलर्स हैरान रह गए हैं। इन दोनों पर्यटकों ने स्पीति के इन जानलेवा रास्तों को पार करने के लिए किसी लग्जरी गाड़ी को नहीं, बल्कि भारत के आम तीन पहियों वाले ऑटो रिक्शा को अपना साथी बनाया।

ताबो से काजा के बीच अपनी सोलो ट्रिप पर निकले भारतीय कंटेंट क्रिएटर विशाल 0ने जब रास्ते में एक रंग-बिरंगे ऑटो को दूर पहाड़ों के बीच आते देखा, तो वे अपनी गाड़ी रोकने पर मजबूर हो गए। जब पास जाकर देखा तो ऑटो में दो ब्रिटिश नागरिक सवार थे जो बड़ी ही मस्ती में ड्राइविंग का लुत्फ उठा रहे थे।

मनाली से स्पीति पहुंचे, अब राजस्थान के जैसलमेर तक चलेगा ‘ऑटो एडवेंचर’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @passenger__vishal नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में विशाल अपनी हैरानी छिपा नहीं पाए। विशाल ने जब उनसे बातचीत की, तो पता चला कि उनका यह सफर सिर्फ हिमाचल की पहाड़ियों तक सीमित नहीं रहने वाला है। ये विदेशी सैलानी मनाली की कठिन चढ़ाइयों और दर्रों को ऑटो से पार करते हुए स्पीति पहुंचे हैं और अब उनका अगला पड़ाव राजस्थान का रेगिस्तानी शहर जैसलमेर है।

विशाल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मैं ताबो से काजा जा रहा था, तभी रास्ते में दो विदेशी ट्रैवलर्स मिले जो ऑटो में सवार थे। जिस रास्ते पर बड़ी 4×4 गाड़ियां चलाने में चालकों के पसीने छूट जाते हैं, वहां ये तीन पहियों से भारत भ्रमण पर निकले हैं।”

सोशल मीडिया पर फिरंगियों के ‘देसी जुगाड़’ की जमकर तारीफ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vishal Express (@passenger__vishal)

पहाड़ों के खूबसूरत और नाटकीय परिदृश्य के बीच हरे-पीले ऑटो का यह दृश्य इंटरनेट पर हर किसी को भा रहा है। वीडियो सामने आते ही यूज़र्स ने इन दोनों ब्रिटिश नागरिकों की हिम्मत और जिंदादिली की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने कमेंट करते हुए इन्हें “असली एडवेंचर सीकर्स” और “नेक्स्ट लेवल ट्रैवलर्स” करार दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी सुमित कुमार प्रजापति भी अपने ई-रिक्शा से स्पीति पहुंचकर काफी चर्चा में आए थे। लेकिन विदेशी मेहमानों का ऑटो से पूरे भारत की सैर करने का यह अनोखा अंदाज दिखाता है कि अगर इरादे बुलंद हों, तो यात्रा का असली मजा साधन में नहीं बल्कि नए अनुभवों को हासिल करने में है।

(डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उस पर आई जनप्रतिक्रियाओं पर आधारित है। जग मार्ग इसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें– Chappal Shape Pakoda: चप्पल खाएगा क्या? अब सच में बन गया ‘चप्पल भजिया’, वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed