September 29, 2026

Kurukshetra Car Fire: कुरुक्षेत्र में NH-44 पर चलती कार बनी आग का गोला, भाकियू नेता समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

0
Kurukshetra Car Fire: कुरुक्षेत्र में NH-44 पर चलती कार बनी आग का गोला, भाकियू नेता समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

कुरुक्षेत्र में NH-44 पर चलती कार बनी आग का गोला

Kurukshetra Car Fire: दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (GT Road) पर रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुरुक्षेत्र के त्योड़ा गांव (Tyoda village) के पास एक चलती निसान टेरानो कार में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त कार में भारतीय किसान यूनियन (BKU Chadhuni) के सक्रिय सदस्य कुलदीप सिंह निवासी रावा और उनके दोस्त सतनाम सिंह सवार थे। गनीमत यह रही कि आग की लपटें विकराल रूप धारण करतीं, उससे पहले ही दोनों ने फुर्ती दिखाते हुए कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली।

बोनट से उठा धुआं और भड़क गई आग

हादसे के शिकार कुलदीप सिंह ने बताया कि वह दोपहर करीब ढाई बजे अपने गांव से पिपली स्थित अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी गाड़ी त्योड़ा गांव के पास पहुंची, उन्हें बोनट के हिस्से से हल्का धुआं निकलता दिखाई दिया। खतरे को भांपते हुए उन्होंने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और नीचे उतरकर बोनट चेक किया। उस दौरान कोई बड़ी खराबी नजर नहीं आई, जिसके बाद दोनों दोबारा कार में बैठकर आगे बढ़ने लगे। लेकिन महज कुछ ही मीटर चलते ही बोनट से अचानक तेज लपटें उठने लगीं।

देखते ही देखते राख में तब्दील हुई कार

आग को तेजी से फैलता देख कुलदीप और सतनाम बिना देरी किए चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर कूद गए। देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने भी रुककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। देखते ही देखते 2014 मॉडल की यह निसान टेरानो कार पूरी तरह जलकर लोहे का ढांचा बन गई।

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया काबू

सड़क पर धू-धूकर जलती कार को देखकर राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार का अंदरूनी हिस्सा और इंजन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस और तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में आज 12 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, जानें आपके शहर का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed