September 29, 2026

Ateli Mandi : अटेली सीएचसी में विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर, 52 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग, चार में मिला उच्च रक्तचाप

0
Ateli Mandi : अटेली सीएचसी में विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर, 52 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग, चार में मिला उच्च रक्तचाप

Ateli Mandi : अटेली सीएचसी में विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर, 52 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग, चार में मिला उच्च रक्तचाप

Ateli Mandi : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली में मंगलवार को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और अन्य जोखिम कारकों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना रहा।

 

शिविर में कुल 52 मरीजों की स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 4 मरीज उच्च रक्तचाप से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों ने इन्हें आवश्यक परामर्श देते हुए नियमित रक्तचाप जांच करवाने और आगे की चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी।

 

कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. अविनाश पूनिया, जनरल सर्जन डॉ. निशांत श्रीवास्तव तथा मंजू लता ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

इस मौके पर सीएचसी अटेली के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने लोगों को हृदय स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

 

 

उन्होंने संतुलित व पौष्टिक आहार लेने, नमक और तेल का कम सेवन करने, नियमित व्यायाम करने, तंबाकू व शराब से दूर रहने और वजन नियंत्रित रखने का आह्वान किया। साथ ही समय-समय पर ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच करवाने पर जोर दिया।

 

 

डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि जोखिम कारकों की समय पर पहचान और उचित उपचार से हार्ट अटैक, स्ट्रोक तथा अन्य गंभीर जटिलताओं का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से नियमित स्वास्थ्य जांच को दिनचर्या का हिस्सा बनाने और लक्षण दिखते ही चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।

 

 

कार्यक्रम के अंत में संदेश दिया गया— “आज अपने हृदय का ध्यान रखें, ताकि कल स्वस्थ जीवन जी सकें।”

 

 

यह भी देखें – महेंद्रगढ़ में जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. राकेश का पलटवार, राहुल गांधी और विपक्ष के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को बताया निराधार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed