September 29, 2026

Narnaul: युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और नींव हैं

0
Nnl 4

Narnaul: मेरा युवा भारत, नारनौल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जाट सभा नांगल चौधरी में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए आयोजित छह दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।

24 से 29 सितंबर तक आयोजित प्रशिक्षण में नारनौल, भिवानी, रेवाड़ी एवं गुरुग्राम जिलों से चयनित स्वयंसेवकों ने भाग लिया। समापन समारोह कार्यक्रम में जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

नांगल चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष कर्मपाल यादव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि मेरा युवा भारत द्वारा युवाओं के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण बहुत उपयोगी है। ऐसे प्रशिक्षणों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित होती है।

युवा समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा समाज सेवा जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि कर्मपाल यादव ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और नींव हैं। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा एवं क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

उन्होंने स्वयंसेवकों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने तथा उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल एवं व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि अब इन स्वयंसेवकों को अपने-अपने ब्लॉक में जाकर जमीनी स्तर पर कार्य करना है और अधिक से अधिक युवाओं को मेरा युवा भारत की गतिविधियों, युवा क्लबों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़ी सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान मेरा युवा भारत, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कार्यक्रम, युवा क्लब निर्माण एवं पंजीकरण, स्वयंसेवी संगठनों के साथ समन्वय, ईएलपी प्रक्रिया, नेतृत्व एवं एंकरिंग सहित विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए।

स्वयंसेवकों ने युवा क्लब भ्रमण, बाबा रामेश्वर दास मंदिर का दौरा, योगाभ्यास एवं श्रमदान, स्वास्थ्य जांच शिविर, संतुलित आहार जागरूकता कार्यक्रम तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम में भी भाग लिया।
समापन अवसर पर जितेंद्र सैनी लेखाकार, एडवोकेट रिया चौहान, राजेश सैनी, हरिश शर्मा एवं हेमंत शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

यह भी देखें    Narnaul: बाजरा बेचने के लिए किसान घर बैठे ई-खरीद पोर्टल व ऐप से निर्धारित करें अपना शेड्यूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed