Kurukshetra Fire News: केयूके थर्ड गेट के सामने तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, लाखों का दफ्तर स्वाहा
केयूके थर्ड गेट के सामने तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, लाखों का दफ्तर स्वाहा
Kurukshetra Fire News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्ड गेट (KUK Third Gate Fire Incident) के ठीक सामने बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत से अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग इतनी बेकाबू हो गई कि उसने पूरी बिल्डिंग को अपने आगोश में ले लिया। धुएं के काले गुबार और फैलती लपटों को देख आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई।
खतरे को भांपते हुए दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानों से सामान सुरक्षित स्थानों पर हटाना शुरू कर दिया। इस दमकते हादसे की चपेट में आकर इमारत के बाहर खड़ी करीब 24 लाख रुपये मूल्य की एक नई किआ सेल्टोस कार भी बुरी तरह झुलस गई। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर पूरी तरह काबू पाने में घंटे भर से ज्यादा कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
खाना खाने निकला था स्टाफ, पीछे से धधक उठी इमारत
शांति नगर निवासी हरिंद्र सिंह ने बताया कि इमारत में उनका पब्लिकेशन और रियल एस्टेट का दफ्तर है। बुधवार दोपहर वह अपने कर्मचारियों के साथ रोजाना की तरह खाना खाने के लिए बाहर गए हुए थे। तभी अचानक पीछे से दफ्तर में आग लग गई। जब तक पड़ोसी कुछ समझ पाते, लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।
हरिंद्र सिंह को जैसे ही फोन पर हादसे की खबर मिली, वे बदहवास मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब तक आग तीसरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी और बगल की दुकानों पर भी खाक होने का खतरा मंडराने लगा था।
लोगों ने दिखाई बहादुरी: कार को खिंचकर बचाया, कई वाहन सुरक्षित हटाए
इमारत से निकल रही आग की प्रचंड लपटें सड़क किनारे खड़े वाहनों तक पहुंचने लगीं। इस दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने गजब का साहस दिखाया। उन्होंने तुरंत वहां खड़ी कई स्कूटियों और बाइकों को दूर खींचकर बड़ा हादसा टाल दिया। (Real Estate Office Fire Jyotisar) हालांकि, पास ही खड़ी 24 लाख की सेल्टोस कार (Kia Seltos Car Damaged) का अगला हिस्सा आग में झुलस गया। बाद में लोगों ने हिम्मत जुटाकर कार को धक्का देकर सुरक्षित दूरी पर खड़ा किया।
दमकल ने शटर तोड़कर पाई आग पर फतह, लाखों का नुकसान
अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से पानी की बौछारें शुरू कीं। इमारत की तीसरी मंजिल के अंदर तक धुआं भर जाने के कारण दमकल कर्मियों को लोहे के शटर तोड़ने पड़े।(Short Circuit Fire Accident Haryana शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए कर्मचारियों ने करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह शांत किया।
पीड़ित हरिंद्र सिंह के मुताबिक, पब्लिकेशन और रियल एस्टेट ऑफिस में रखी अहम फाइलें, फर्नीचर और प्रिंटिंग व इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर कोयला हो गया है। नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है। (Fire Kurukshetra) प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग हर एंगल से जांच में जुटा है।
यह भी पढ़ें– फरीदाबाद में सड़क पर बेकाबू हुआ लोगों का गुस्सा, हॉर्न बजाने पर कैब चालक की पीट-पीटकर बनाई हालत खराब
