Ateli Mandi : अटेली मार्केट कमेटी में राव बिरेंद्र सिंह की 17वीं पुण्यतिथि मनाई, किसान हितैषी नीतियों को किया याद
Ateli Mandi : अटेली मार्केट कमेटी में राव बिरेंद्र सिंह की 17वीं पुण्यतिथि मनाई, किसान हितैषी नीतियों को किया याद
Ateli Mandi : अटेली मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश जेलदार ने बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान जेलदार ने कहा कि राव बिरेंद्र सिंह किसानों, मजदूरों और गरीबों के सच्चे हिमायती थे। उनके कार्यकाल में किसानों के कल्याण और फसल के उचित दाम की नीतियों से ही “राव आया, भाव आया” का नारा प्रसिद्ध हुआ।
कृषि मंत्री रहते हुए उन्होंने किसान हित में कई योजनाएं लागू कीं, जिनका लाभ आज भी किसानों को मिल रहा है। उन्होंने स्वार्थ की राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास को महत्व दिया और इलाके में कराए गए उनके विकास कार्य मिसाल हैं।
जेलदार ने कहा कि राव बिरेंद्र सिंह के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके पुत्र केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बिना भेदभाव सभी को साथ लेकर कार्य कर रहे हैं, जबकि पोती एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनेक नए कार्य कर रही हैं।
गौरतलब है कि राव बिरेंद्र सिंह का जन्म 20 फरवरी 1921 को रेवाड़ी जिले के नांगल पठानी गांव में हुआ था। वे सेना में कमीशन ऑफिसर बने और कप्तान पद पर रहते हुए वेतन के रूप में केवल एक रुपया लिया। उनका निधन 30 सितंबर 2009 को गुरुग्राम स्थित आवास पर हुआ था।
इस मौके पर वाइस चेयरमैन राधेश्याम गोयल, सचिव सुनीता फोगाट, मंडी सुपरवाइजर अनिल कुमार, आदेश, पंकज गौड़, रवि, रविदत्त, सुरेश कुमार और संदीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
यह भी देखें – आवास फाईनेंस कंपनी पर एमएसएमई की बजाए प्रोपर्टी लोन देने का आरोप
