October 1, 2026

Chandigarh News: एस्टेट ऑफिस में लंबित मामलों पर डीसी का कड़ा रुख, समय पर निपटारे के निर्देश

0
Chandigarh News: एस्टेट ऑफिस में लंबित मामलों पर डीसी का कड़ा रुख, समय पर निपटारे के निर्देश

चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस में 230 आवेदन लंबित

Chandigarh News: एस्टेट ऑफिस में लंबित आवेदनों के निपटारे को लेकर बुधवार को उपायुक्त-सह-एस्टेट ऑफिसर निशांत कुमार यादव ने अधिकारियों की बैठक लेकर मामलों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने शाखावार लंबित मामलों की स्थिति जानी और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी आवेदन तय समय-सीमा से बाहर न जाए। जिन मामलों में आवेदक या दूसरे विभाग से जवाब लंबित है, उनमें भी तत्काल कार्रवाई कर प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा। समीक्षा के दौरान सामने आया कि एस्टेट ऑफिस की विभिन्न शाखाओं में 230 आवेदन लंबित हैं। हालांकि, सभी मामले निर्धारित समय-सीमा के भीतर हैं। एस्टेट ऑफिसर ने लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने और हर स्तर पर अनावश्यक देरी रोकने के निर्देश दिए। बैठक में ऑटो-म्यूटेशन की प्रगति भी जांची गई। 7 जुलाई 2025 को सुविधा शुरू होने के बाद अब तक 2,031 दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। 1 मई से 23 सितंबर 2026 के बीच मिले 600 दस्तावेजों में से 552 का निपटारा किया जा चुका है। इनमें 543 मंजूर और नौ अस्वीकृत हुए। 33 दस्तावेज आपत्तियों के साथ लौटाए गए हैं, जबकि 15 मामलों पर कार्रवाई चल रही है।

सीआईए शाखा में प्राप्त शिकायतों और अभ्यावेदनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को शिकायतों पर कार्रवाई रिपोर्ट समय पर तैयार करने और आवेदकों को उनके मामलों की प्रगति की जानकारी देने को कहा गया। बैठक में रिकॉर्ड मैनेजमेंट और एस्टेट ऑफिस की सेवाओं को फेसलेस और पेपरलेस बनाने की प्रगति भी परखी गई। शाखाओं को रिकॉर्ड की सूची तैयार करने, फाइलों की लेबलिंग और स्कैन की गई फाइलों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। एस्टेट ऑफिसर निशांत कुमार यादव ने कहा कि नागरिकों से जुड़े मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय-सीमा में सेवाएं देना सुनिश्चित किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed