October 2, 2026

Ateli Mandi : अनाज मंडी अटेली में मिड-डे मील यूनियन की अहम बैठक, 26 अक्टूबर को रोहतक महापंचायत में जुटने का किया आह्वान

0
Ateli Mandi : अनाज मंडी अटेली में मिड-डे मील यूनियन की अहम बैठक, 26 अक्टूबर को रोहतक महापंचायत में जुटने का किया आह्वान

Ateli Mandi : अनाज मंडी अटेली में मिड-डे मील यूनियन की अहम बैठक, 26 अक्टूबर को रोहतक महापंचायत में जुटने का किया आह्वान

Ateli Mandi : अनाज मंडी स्थित अटेली में मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा (संबंधित एआईयूटीयूसी) की एक अहम बैठक उषा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन पूर्व जिला प्रधान बिमला ने किया।

 

 

इसमें आगामी 26 अक्टूबर 2026 को रोहतक के नांदल भवन (बोहर) में आयोजित होने वाली किसान-मजदूर-छात्र-युवा व महिला महापंचायत में भारी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया।

 

 

सभा को संबोधित करते हुए एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह और मिड-डे मील यूनियन की ब्लॉक सचिव मनीषा ने वर्कर्स की विभिन्न समस्याओं और मांगों को जोर-शोर से उठाया।

 

 

वक्ताओं ने कहा कि महापंचायत में कुक-कम-हेल्पर्स और अन्य स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन लागू करने और चार लेबर कोड रद्द करने की मांग प्रमुखता से रखी जाएगी।

 

 

इसके अलावा, साल में 10 महीने के बजाय पूरे 12 महीने का मानदेय देने, सालाना 6000 रुपये वर्दी भत्ता, सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन योजना, रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष करने और रिटायरमेंट पर 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जैसी मांगें उठाई जाएंगी।

 

 

ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने, 15 बच्चों पर एक कुक की नियुक्ति करने और स्कूल बंद होने पर नजदीक के स्कूल में समायोजित करने की मांग भी शामिल है।

 

 

बैठक के अंत में 26 अक्टूबर की महापंचायत में शामिल होने के संकल्प के साथ सभा का समापन किया गया। इस दौरान बिमला, पिस्ता, सविता, सरोज, समरजीत, जरिमा, राजबाला, संतोष और रीना सहित सैकड़ों मिड-डे मील कार्यकर्ता व कुक-कम-हेल्पर्स उपस्थित रहीं।

 

 

यह भी देखें – गांव सलीमपुर में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने की शिरकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed