Narnaul : राजकीय आईटीआई में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती, स्वच्छता अभियान के साथ हुई प्रतियोगिताओं की शुरुआत
Narnaul : राजकीय आईटीआई में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती, स्वच्छता अभियान के साथ हुई प्रतियोगिताओं की शुरुआत
Narnaul : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के ‘सत्य और अहिंसा’ के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज के समय में भी बेहद प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को इन महान नायकों के बताए रास्ते का अनुसरण करना चाहिए। छात्रों से जीवन में अनुशासन बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देने की अपील की।
इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी मेजर वीरेंद्र सेकवाल ने युवाओं में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के समावेश पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए कुशल कारीगरों के साथ-साथ चरित्रवान और नैतिक रूप से सुदृढ़ नागरिकों का होना बेहद आवश्यक है।
इस अवसर पर संस्थान परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस अभियान के दौरान स्टाफ सदस्यों और शिक्षार्थियों ने मिलकर न केवल परिसर की सफाई की, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।

युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उनमें देशभक्ति का जज्बा जगाने के उद्देश्य से भाषण एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया । प्रतियोगिता में शिक्षार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके बाद विजेता प्रतिभागियों को संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक संदीप, अमित, राजेश, मनीषा यादव, अनुराग, संतोष, नीरज यादव, संदीप, शक्ति, मुकेश, मनदीप सहित संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्य व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
यह भी देखें – नागरिकों तक कानूनी सेवाएं पहुंचाने की अनूठी पहल, नारनौल में ‘न्याय मित्र – न्याय आपके द्वार’ मोबाइल प्रचार वैन रवाना
