Dubai Rich Lifestyle: दुबई में अमीरी का अलग ही लेवल! पार्किंग में सड़ रही हैं फेरारी और रोल्स-रॉयस
दुबई में अमीरी का अलग ही लेवल! पार्किंग में सड़ रही हैं फेरारी और रोल्स-रॉयस
Dubai Rich Lifestyle: अपनी गगनचुंबी इमारतों, आलीशान जीवनशैली और बेहिसाब दौलत के लिए दुनियाभर में मशहूर शहर दुबई से एक बेहद दिलचस्प नजारा सामने आया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसने एक आम पार्किंग में धूल चढ़ी हुई रोल्स-रॉयस और फेरारी जैसी सुपरकारें खड़ी देखीं। रिया नाम की इस महिला ने जब इन कारों के पास जाकर देखा, तो उनकी नजर उन पर लगी तीन अंकों (3-Digit) की नंबर प्लेट्स पर पड़ी, जिनकी कीमत दुबई में लाखों-करोड़ों रुपयों में होती है।
दुबई में रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ीं और इंस्टाग्राम पर ‘@riya_realtor’ नाम से अकाउंट चलाने वाली रिया ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद किया। वीडियो में वे हैरान होकर कहती सुनाई देती हैं, “मैंने दुबई में दौलत बहुत देखी है, लेकिन यह तो अमीरी का एक अलग ही लेवल है। मुझे पता था कि दुबई में लोग पैसों को लेकर काफी बेपरवाह हैं, लेकिन इस तरह धूल में सड़ती रोल्स-रॉयस और फेरारी देखना वाकई चौंकाने वाला है।”
“कौन है ये अमीर जो कार धोता तक नहीं?”— 3-डिजिट नंबर प्लेट देखकर दंग रह गए लोग
रिया ने वीडियो में कारों की हालत दिखाते हुए बताया कि इन सुपरकारों को कई दिनों या शायद महीनों से किसी ने छुआ तक नहीं है। गाड़ियों पर धूल की इतनी मोटी परत जमी हुई थी कि उनका असली रंग भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। वे कहती हैं, “तीन नंबर की प्लेट वाली रोल्स-रॉयस और फेरारी जैसी गाड़ियां किसी सुनसान पार्किंग में ऐसे ही पड़ी हैं। मुझे कोई बताए कि आखिर यह कौन-सा बंदा है, जो अपनी इन अतिरिक्त लग्जरी कारों को न तो धोता है और न ही चलाता है?”
गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में single या multi-digit (जैसे 1, 2, 3 अंकों की) नंबर प्लेट्स बहुत ज्यादा रुतबे और भारी-भरकम संपत्ति का प्रतीक मानी जाती हैं। नीलामियों में ऐसी VIP नंबर प्लेट्स की बोली करोड़ों रुपये तक जाती है। ऐसे में करोड़ों की कार पर करोड़ों की नंबर प्लेट लगाकर उसे धूल में सड़ने छोड़ देना दुबई की अति-संपन्नता की बानगी पेश करता है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, यूजर्स बोले— ‘ऐसा सिर्फ दुबई में ही संभव है’
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग इसे धन का भारी अपव्यय बता रहे हैं, तो कई इसे दुबई का सामान्य मिजाज मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह तो दौलत का बिल्कुल अलग ही स्तर है, जो आम इंसान की सोच से बाहर है।” वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “भाई, अगर इस्तेमाल नहीं करनी तो वह फेरारी मुझे ही दे दो, कम से कम मैं तो उसे चलाऊंगा।”
रिया ने इस वाकये को सिर्फ हैरानी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे अपनी प्रेरणा से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि दुबई की ऐसी अमीरी हर रोज इंसान को जिंदगी में आगे बढ़ने और मेहनत करने की प्रेरणा देती है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और यह लगातार ट्रेंड कर रहा है।
View this post on Instagram
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट और रिपोर्ट्स पर आधारित है। जग मार्ग किसी भी वायरल दावे की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें– Student Shayari Viral: ‘छोड़ो यार आगे की लाइन भूल गया!’ स्कूली बच्चे का शायराना अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल
