Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Abhedya App Security: रंगदारी और धमकियों पर लगेगी नकेल, जानिए क्या है पुलिस का ‘अभेद्य ऐप’

Abhedya App Security: रंगदारी और धमकियों पर लगेगी नकेल, जानिए क्या है पुलिस का 'अभेद्य ऐप'

रंगदारी और धमकियों पर लगेगी नकेल, जानिए क्या है पुलिस का ‘अभेद्य ऐप’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Abhedya App Security: आज के डिजिटल दौर में रंगदारी, ब्लैकमेलिंग और धमकी भरे कॉल्स आम नागरिकों के लिए गंभीर मानसिक तनाव का कारण बन चुके हैं। साइबर अपराधियों और बदमाशों की इसी नकेल को कसने के उद्देश्य से एक आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम प्लेटफॉर्म ‘अभेद्य ऐप’ तैयार किया गया है।

महेंद्रगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के अनुसार, यह ऐप अपराधियों द्वारा फैलाए जाने वाले भय और मानसिक उत्पीड़न पर पूर्ण विराम लगाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन

संदिग्ध कॉल्स खुद होंगी ब्लॉक, पुलिस बैकएंड में दर्ज होगी हर डिटेल

‘अभेद्य ऐप’ की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटेलिजेंट फिल्टरिंग मैकेनिज्म है। यह ऐप अंतरराष्ट्रीय, मास्क किए गए या इंटरनेट जनरेटेड वर्चुअल नंबरों से आने वाली संदिग्ध कॉल्स और व्हाट्सएप संदेशों को यूजर तक पहुंचने से पहले ही रोक देता है।

खास बात यह है कि कॉल ब्लॉक होने के बावजूद उससे संबंधित जरूरी तकनीकी जानकारी सीधे पुलिस के बैकएंड सिस्टम में सुरक्षित रूप से दर्ज हो जाती है। इस रियल-टाइम डेटा की मदद से पुलिस के लिए अपराधियों की लोकेशन ट्रेस करना और उन पर त्वरित कानूनी शिकंजा कसना बेहद आसान हो जाता है।

गूगल प्ले स्टोर से करें डाउनलोड, वेरिफिकेशन के बाद मिलेगा एक्सेस

यह ऐप एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। हालांकि, सुरक्षा और प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए इसमें रजिस्ट्रेशन और ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को अनिवार्य रखा गया है। आम नागरिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संपर्क कर अपनी सत्यापन (वेरिफिकेशन) प्रक्रिया पूरी कराने के बाद ऐप में आसानी से लॉगिन कर सकते हैं और इसकी अभेद्य सुरक्षा सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

नागरिकों की मदद के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, एसपी ने की ऐप अपनाने की अपील

यूजर्स को ऐप के इस्तेमाल, रजिस्ट्रेशन या लॉगिन में किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी न आए, इसके लिए 24 घंटे काम करने वाली हेल्पडेस्क शुरू की गई है।

नागरिक लैंडलाइन नंबर 01722-930112 अथवा व्हाट्सएप व कॉलिंग सपोर्ट नंबर +91 90565 55492 पर संपर्क कर किसी भी समय तकनीकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। एसपी दीपक कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी संभावित साइबर खतरे या रंगदारी से बचाव के लिए इस ऐप को जरूर डाउनलोड करें और भयमुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

यह भी पढ़ें– Haryana News: ग्लासगो में हरियाणा के 7 बॉक्सरों ने पक्के किए मेडल, देखें शेड्यूल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।