Breaking News
Kurukshetra University: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट पर बवाल, वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे छात्र और शिक्षकPanipat Road Accident: पानीपत में बबैल बाइपास पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौतNangal Chaudhary News: स्वास्थ्य विभाग ने अनाज मंडी में लगाया दंत चिकित्सा शिविर, 318 मरीजों का चेकअप एवं निशुल्क दवाइयां वितरितKaithal Dussehra: कैथल में इस बार 61 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, लाइटों वाली ड्रेस बनेगी खास आकर्षणNangal Chaudhary News: पीएमश्री गर्ल्स स्कूल नांगल चौधरी की छात्राओं को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मिला प्रथम स्थानKurukshetra University: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट पर बवाल, वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे छात्र और शिक्षकPanipat Road Accident: पानीपत में बबैल बाइपास पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौतNangal Chaudhary News: स्वास्थ्य विभाग ने अनाज मंडी में लगाया दंत चिकित्सा शिविर, 318 मरीजों का चेकअप एवं निशुल्क दवाइयां वितरितKaithal Dussehra: कैथल में इस बार 61 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, लाइटों वाली ड्रेस बनेगी खास आकर्षणNangal Chaudhary News: पीएमश्री गर्ल्स स्कूल नांगल चौधरी की छात्राओं को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मिला प्रथम स्थान

Ambala car fire: अंबाला शहर के आर्य चौक पर चलती कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Ambala car fire: अंबाला शहर के आर्य चौक पर चलती कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

अंबाला शहर के आर्य चौक पर चलती कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ambala car fire: अंबाला शहर के प्रमुख और व्यस्ततम आर्य चौक पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दोपहर के वक्त शहर की सड़कों पर आम दिनों की तरह आवाजाही चल रही थी, तभी अचानक एक मारुति 800 कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुएं ने आग की लपटों का रूप ले लिया, जिससे मुख्य मार्ग पर हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि कार चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते गाड़ी को सड़क किनारे लगा दिया और बाहर निकल आया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

ई-रिक्शा के पानी से बुझाई आग

विज्ञापन

घटना के वक्त आर्य चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों ने जब कार से धुआं उठते देखा, तो वे तुरंत मौके की तरफ दौड़े। पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले चालक को सुरक्षित दूरी पर किया और गाड़ी के गेट खुलवाए। आग तेजी से फैल रही थी, ऐसे में मौके पर मौजूद लोगों ने तेजी दिखाई। उसी वक्त वहां से पानी के कैंपर लेकर गुजर रहा एक ई-रिक्शा नजर आया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उस ई-रिक्शा को रुकवाया और उसमें रखे पानी के कैंपरों की मदद से आग पर पानी डालना शुरू कर दिया।

बड़ा हादसा टला, ट्रैफिक हुआ सामान्य

कुछ ही मिनटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अगर समय रहते पानी का इंतजाम न होता, तो आग गाड़ी के फ्यूल टैंक तक पहुंच सकती थी और बड़ा धमाका हो सकता था। कार चालक ने बताया कि वह अंबाला शहर का ही रहने वाला है और आर्य चौक के पास पहुंचते ही गाड़ी अचानक गर्म होने लगी थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला इंजन ओवरहीटिंग या शॉर्ट सर्किट का लग रहा है, हालांकि स्थिति की पूरी जांच की जा रही है। आग बुझने के बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें– रोहतक में NCB की बड़ी कार्रवाई, रैनकपुरा खोखराकोट से हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।