Breaking News
Amit Shah ने झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार से मांगा जवाब, Arvind Kejriwal ने किया पलटवारHaryana Paddy Procurement: हरियाणा में धान खरीद जोरों पर, MSP पर बिक रही फसल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला सबसे आगेBollywood News: रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश के लुक ने मचाया तहलकायस बैंक मामले में RBI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘मूक दर्शक बना रहा’, निवेशकों को राहतBathinda Goods Train Derail : बठिंडा के रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 3 डिब्बेAmit Shah ने झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार से मांगा जवाब, Arvind Kejriwal ने किया पलटवारHaryana Paddy Procurement: हरियाणा में धान खरीद जोरों पर, MSP पर बिक रही फसल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला सबसे आगेBollywood News: रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश के लुक ने मचाया तहलकायस बैंक मामले में RBI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘मूक दर्शक बना रहा’, निवेशकों को राहतBathinda Goods Train Derail : बठिंडा के रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 3 डिब्बे

Ambala land fraud: अंबाला में 1.22 करोड़ की ठगी, जमीन के नाम पर करोड़ों ऐंठने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Ambala land fraud: अंबाला में 1.22 करोड़ की ठगी, जमीन के नाम पर करोड़ों ऐंठने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अंबाला में 1.22 करोड़ की ठगी, जमीन के नाम पर करोड़ों ऐंठने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ambala land fraud: अंबाला में जमीन में मोटे मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से एक करोड़ 22 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। सेक्टर-9 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो चंडीगढ़ के अलीशेर गांव का रहने वाला है। इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने आरोपियों के झांसे में आने के बाद पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है ताकि इस खेल के तमाम राजफाश हो सकें।

कलेसर और ठवां गांव की जमीन का दिखाया गया था झांसा

विज्ञापन

सेक्टर-7 निवासी गौरव चिटकारा ने पिछले साल अक्टूबर 2026 में थाना सेक्टर-9 में इस संबंध में लिखित शिकायत दी थी। पीड़ित के मुताबिक, उसकी जान-पहचान पंचकूला निवासी विजय कुमार से थी, जिन्होंने नवंबर 2025 में उसकी मुलाकात मुख्य आरोपी मनमोहन सिंह से कराई थी। इसके बाद शातिरों ने उसे यमुनानगर के कलेसर इलाके में करीब 5 एकड़ जमीन का सौदा दिखाया। पीड़ित को यह कहकर झांसे में लिया गया कि यह जमीन गुरविंदर सिंह के नाम पर है और इसे सस्ते दाम पर खरीदकर आगे बेचने पर तगड़ा मुनाफा मिलेगा। इसके अलावा पंचकूला के ठवां गांव में भी 3 एकड़ जमीन में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी दिलाने का सब्जबाग दिखाया गया।

रजिस्ट्री और मुनाफे के नाम पर ऐंठे करोड़ से ज्यादा रुपये

आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित गौरव ने अपनी और अपनी पत्नी के बैंक खातों से आरटीजीएस और ऑनलाइन माध्यमों के अलावा नकद में भी बड़ी रकम आरोपियों को सौंप दी। जमीन की रजिस्ट्री कराने और पार्टनरशिप पक्की करने का भरोसा देकर आरोपी टालमटोल करते रहे। जब काफी समय बीतने के बाद भी न तो जमीन का मालिकाना हक मिला और न ही कोई सुराग हाथ लगा, तो पीड़ित को अपने साथ हुई बड़ी ठगी का अहसास हुआ। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और बहाने बनाने लगे।

रिमांड पर खुलासे की उम्मीद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी मनमोहन सिंह को आखिरकार दबोच ही लिया। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पूरी ठगी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और ठगा गया पैसा कहां-कहां ठिकाने लगाया गया है। पुलिस ने जल्द ही इस मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में बिगड़ा मौसम, 10 जिलों में आज झमाझम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।