August 24, 2026

Ambala News: अंबाला छावनी को अनिल विज की बड़ी सौगात, सेक्टर-33 में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक ESIC अस्पताल

0
Ambala News: अंबाला छावनी को अनिल विज की बड़ी सौगात, सेक्टर-33 में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक ESIC अस्पताल

अंबाला छावनी को अनिल विज की बड़ी सौगात, सेक्टर-33 में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक ESIC अस्पताल

Ambala News: अंबाला छावनी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले हजारों कामगारों के लिए एक बड़ा स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने जा रहा है। प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल विज के प्रयासों से कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने सेक्टर-33 में 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। अस्पताल की स्थापना के लिए 5.18 एकड़ भूमि के क्रय हेतु केंद्र सरकार द्वारा लगभग 13 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

साहा और अंबाला कैंट इंडस्ट्रियल बेल्ट को सीधा फायदा

गौरतलब है कि अंबाला छावनी और साहा औद्योगिक क्षेत्रों में सैकड़ों छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं, जहां भारी संख्या में श्रमिक काम करते हैं। अब तक गंभीर बीमारियों या आपातकालीन स्थिति में श्रमिकों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस नए अस्पताल के बनने से न केवल अंबाला, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के भी करीब 70 हजार बीमित कर्मचारियों और उनके आश्रितों को घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण और कैशलेस इलाज मिल सकेगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया हेल्थ सेंटर

यह अस्पताल 24 घंटे आपातकालीन और ट्रॉमा सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ आधुनिक आईसीयू, डायग्नोस्टिक लैब, ऑर्थोपेडिक, स्त्री रोग, बाल रोग, सर्जरी और जनरल मेडिसिन जैसे विभागों से लैस होगा। श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में श्रमिकों का कल्याण सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही निर्माण कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा, ताकि श्रमिकों को बिना किसी देरी के समय पर बेहतर इलाज मिल सके।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में खंभे से टकराकर बनी आग का गोला कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed