Breaking News
KUK Ratnavali: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 अक्तूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, 3000 कलाकार लेंगे भागJind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासKUK Ratnavali: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 अक्तूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, 3000 कलाकार लेंगे भागJind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लास

Ambala News: फोन बिजी मिलने पर होता था विवाद, अंबाला में शराब के नशे में पति ने पत्नी की ली जान

Ambala News: फोन बिजी मिलने पर होता था विवाद, अंबाला में शराब के नशे में पति ने पत्नी की ली जान

फोन बिजी मिलने पर अंबाला में शराब के नशे में पति ने पत्नी की ली जान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ambala News: अंबाला शहर के गुरु नानक नगर इलाके में घरेलू कलह और शक के भयानक परिणाम की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी 32 वर्षीय पत्नी की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गई है।

13 साल पहले हुई थी शादी, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतका हीना (32) की शादी करीब 13 साल पहले बहादुरगढ़ निवासी बंटी के साथ हुई थी। दंपति का 11 साल का एक बेटा और 9 साल की बेटी है। परिवार पिछले करीब तीन महीने से गुरु नानक नगर स्थित मकान नंबर 19-सी में किराए पर रह रहा था और बंटी एक स्थानीय फैक्ट्री में मजदूरी करता है।

फोन व्यस्त मिलने पर करता था झगड़ा, देता था धमकिsdयां

बलदेव नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में हीना के भाई नन्नू ने बताया कि उसका जीजा बंटी लंबे समय से बहन के चरित्र पर बेबुनियाद शक करता था। जब भी हीना का फोन व्यस्त मिलता या वह किसी से बात करती, तो बंटी गाली-गलौज और मारपीट करने लगता था। कई बार उसने हीना को जान से मारने की धमकियां भी दी थीं, जिसे परिवार घरेलू अनबन मानकर टालता रहा।

कपड़े धो रही थी पत्नी, तलाक मांगने पर उतारा मौत के घाट

घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए नन्नू ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे हीना घर के आंगन में कपड़े धो रही थी। उसी समय बंटी अत्यधिक शराब के नशे में घर पहुंचा और फिर से हीना के चरित्र पर लांछन लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर हीना ने जब बंटी से स्पष्ट शब्दों में तलाक लेने की बात कही, तो वह आपा खो बैठा। भड़के बंटी ने रसोई से तेजधार चाकू उठाया और हीना के पेट, छाती और कोहनी पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

भाई को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी की तलाश जारी

चीख-पुकार सुनकर जब नन्नू अपनी बहन को बचाने दौड़ा, तो बंटी ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और हथियार समेत मौके से फरार हो गया। पड़ोसी और परिजन खून से लथपथ हीना को तुरंत अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही बलदेव नगर थाना पुलिस और डॉ. चंद्रशेखर की अगुवाई में सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी पति बंटी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें– कैदियों के आपराधिक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, अंबाला जेल में सफल रहा ‘कॉल ब्लॉकिंग’ सिस्टम का ट्रायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।