Breaking News
Mahendragarh News: हकेवि में रोजगार और सामाजिक समावेशन पर हुआ संवादFaridabad Park Hospital IT raid: फरीदाबाद के पार्क अस्पताल पर इनकम टैक्स की बड़ी स्ट्राइक, तड़के गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंची टीमGhazipur Kali temple: भगवान शिव के ऊपर विराजमान हैं मां काली, जानिए इस चमत्कारी मंदिर का 35 साल पुराना रहस्यराजस्थान के किसानों के लिए खाद पर अपडेट: DAP के 14 रैक रास्ते में, 14 अक्टूबर तक पहुंचने की उम्मीदAteli Mandi News: अटेली मंडी में रामलीला का छठा दिन रहा रोमांचक, कलाकारों ने जीवंत किया सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवादMahendragarh News: हकेवि में रोजगार और सामाजिक समावेशन पर हुआ संवादFaridabad Park Hospital IT raid: फरीदाबाद के पार्क अस्पताल पर इनकम टैक्स की बड़ी स्ट्राइक, तड़के गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंची टीमGhazipur Kali temple: भगवान शिव के ऊपर विराजमान हैं मां काली, जानिए इस चमत्कारी मंदिर का 35 साल पुराना रहस्यराजस्थान के किसानों के लिए खाद पर अपडेट: DAP के 14 रैक रास्ते में, 14 अक्टूबर तक पहुंचने की उम्मीदAteli Mandi News: अटेली मंडी में रामलीला का छठा दिन रहा रोमांचक, कलाकारों ने जीवंत किया सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद

Ambala News: अंबाला में धोखाधड़ी का बड़ा मामला, जीवनसाथी ऐप पर फर्जीवाड़ा, पति और ससुराल पक्ष पर FIR

GGaganpreet Kaur
Ambala News: अंबाला में मैट्रिमोनियल फ्रॉड का मामला आया सामने, पहली शादी छिपाकर रचाई थी शादी

अंबाला में मैट्रिमोनियल फ्रॉड का मामला आया सामने

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ambala News: वैवाहिक वेबसाइटों के जरिए रिश्ते तय करने के मामलों में किस तरह धोखेबाजी का जाल बुना जाता है, इसकी एक बानगी अंबाला सिटी में देखने को मिली है। यहां एक महिला ने अपने पति पर पहली शादी और तलाक की बात पूरी तरह छिपाकर दोबारा शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर अंबाला सिटी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के अलावा उसकी मां, भाई और बुआ के खिलाफ भी धोखाधड़ी और प्रताड़ना की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

‘जीवनसाथी’ वेबसाइट पर मिला था धोखा, छिपाया गया तलाक का सच

विज्ञापन

पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, उसकी मुलाकात आरोपी युवक से ‘जीवनसाथी’ नामक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने खुद को पूरी तरह अविवाहित बताया था, जबकि हकीकत यह थी कि उसकी पहले भी शादी हो चुकी थी और जुलाई 2023 में उसका तलाक हुआ था। शादी के कुछ समय बाद, यानी 27 सितंबर 2023 को जब सात फेरे हो चुके थे, तब महिला को इस बात की भनक लगी कि उसके साथ बहुत बड़ा झूठ बोलकर यह रिश्ता जोड़ा गया है।

शादी के कुछ दिन बाद से शुरू हुई पैसों की मांग और प्रताड़ना

महिला का आरोप है कि शादी के महज आठ दिन बाद से ही आरोपी पति ने उससे पैसों की डिमांड करनी शुरू कर दी थी। अप्रैल से जुलाई 2024 के बीच अलग-अलग बहानों से कभी 21 हजार तो कभी 51 हजार रुपये ऐंठे गए। इतना ही नहीं, महिला का यह भी दावा है कि उसके पति की सैलरी सीधे उसकी सास के खाते में जाती थी और विदेश (ऑस्ट्रेलिया) में रहने के दौरान भी घर-गृहस्ती का सारा खर्च उसने खुद अपने दम पर उठाया था। गर्भावस्था के नाज़ुक दौर में भी उसे डॉक्टर की फीस, अल्ट्रासाउंड और अन्य चिकित्सीय खर्चों के लिए परेशान किया गया और गर्भस्थ शिशु के लिंग की जांच कराने का दबाव बनाया गया।

एयरपोर्ट पर छोड़कर जाने और बेटी के जन्म के बाद भी उत्पीड़न का आरोप

मामला तब और गंभीर हो गया जब महिला ने बताया कि 4 जून 2025 को भारत लौटते वक्त गर्भावस्था के आठवें महीने में पति उसे एयरपोर्ट पर ही अकेला छोड़कर चला गया था। इसके बाद उनकी बेटी के जन्म और उसके इलाज का पूरा खर्च भी मायके वालों को ही उठाना पड़ा। बच्ची के जन्म के बाद भी ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला और उसे लगातार अपमानित किया गया, गहने व स्त्रीधन वापस नहीं दिए गए। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 316(2) और 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की तहकीकात जारी है।

यह भी पढ़ें–  यमुनानगर के बहुचर्चित शिवा त्यागी हत्याकांड में शिकंजा, सीआईए-1 ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।