Breaking News
Yamunanagar Missing Child: सढौरा में मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम गायब, 6 दिन बाद भी सुराग नहींRohtak Crime: रोहतक में चंद सेकंड में अपाचे बाइक चोरी, दयानंद मठ के पास हुई वारदात का सीसीटीवी आया सामनेराहुल गांधी के काफिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा; 5 गाड़ियां आपस में टकराईं, राहुल सुरक्षितPanipat Accident: पानीपत में कंबल फैक्टरी के मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, एक की हालत गंभीर, PGI रेफरKaithal Road Accident: कैथल-पटियाला हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौतYamunanagar Missing Child: सढौरा में मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम गायब, 6 दिन बाद भी सुराग नहींRohtak Crime: रोहतक में चंद सेकंड में अपाचे बाइक चोरी, दयानंद मठ के पास हुई वारदात का सीसीटीवी आया सामनेराहुल गांधी के काफिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा; 5 गाड़ियां आपस में टकराईं, राहुल सुरक्षितPanipat Accident: पानीपत में कंबल फैक्टरी के मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, एक की हालत गंभीर, PGI रेफरKaithal Road Accident: कैथल-पटियाला हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत

Ateli Mandi : पीएम श्री चंपा देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेली में ब्लॉक स्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित

Ateli Mandi : पीएम श्री चंपा देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेली में ब्लॉक स्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित

प्रतियोगिता की प्रतिभागी छात्र छात्राएं।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi : (Jayesh Jangid) पीएम श्री चंपा देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेली में  ब्लॉक स्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम लता ने की, जबकि कार्यक्रम के संयोजक प्रवक्ता नवरत्न वर्मा रहे।

प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया और सभी प्रतिभागियों ने अंतरिक्ष विषय पर आधारित अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ दी। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद आरपीएस स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान बी.आर. स्कूल बाछौद की टीम को मिला। नेतराम पब्लिक स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ी।

विज्ञापन

 

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका विक्रम सिंह, रजनीश यादव और विजय सिंह ने निभाई और सभी टीमों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों में हर्षित, अनुष्का, सौरव, कनक, यशविनी, दिव्या, आदित्य और वंशिका शामिल रहे, जिन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े रोचक तथ्यों को नाट्य रूप में प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अनीता देवी ने सभी प्रतिभागी बच्चों एवं अध्यापकों को उनकी मेहनत और उत्साह के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी रहीं टीमें अब आगामी जिला स्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जहाँ वे ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजबाला, ललित, मोनिका सहित विद्यालय के सभी अध्यापकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मकता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

 

यह भी देखें –  हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट चयन प्रक्रिया संपन्न, 27 सीटों के लिए युवाओं ने दिखाया उत्साह

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।