Breaking News
Nuh News: नूंह में बकरी और कुत्तों पर हमला करने वाला संदिग्ध जानवर पकड़ा गया, जानिए क्या है सच्चाईजामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव की तैयारी, छात्र संघ संविधान मंजूर होने के 15 दिन के भीतर होंगे चुनावBigg Boss 20 Controversy: लव गिल पर फूटा स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी का गुस्सा, ट्रोलिंग के बाद वीडियो जारी कर कही ये बड़ी बातFaridabad News: फरीदाबाद के मुजेरी में गर्जा बुलडोजर, 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्तकेसी वेणुगोपाल चंडीगढ़ पहुंचे; वरिष्ठ नेताओं से बैठक करेंगे, 4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की रैली की तैयारियों पर मंथनNuh News: नूंह में बकरी और कुत्तों पर हमला करने वाला संदिग्ध जानवर पकड़ा गया, जानिए क्या है सच्चाईजामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव की तैयारी, छात्र संघ संविधान मंजूर होने के 15 दिन के भीतर होंगे चुनावBigg Boss 20 Controversy: लव गिल पर फूटा स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी का गुस्सा, ट्रोलिंग के बाद वीडियो जारी कर कही ये बड़ी बातFaridabad News: फरीदाबाद के मुजेरी में गर्जा बुलडोजर, 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्तकेसी वेणुगोपाल चंडीगढ़ पहुंचे; वरिष्ठ नेताओं से बैठक करेंगे, 4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की रैली की तैयारियों पर मंथन

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट चयन प्रक्रिया संपन्न, 27 सीटों के लिए युवाओं ने दिखाया उत्साह

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट चयन प्रक्रिया संपन्न, 27 सीटों के लिए युवाओं ने दिखाया उत्साह

एनसीसी कैडेट चयन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित कैडेट्स एवं अधिकारी ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार के मार्गदर्शन तथा 16 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संदीप कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल राकेश पुनिया के निर्धारित कार्यक्रम एवं योजना के अनुरूप विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट नामांकन चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

 

विज्ञापन

इस वर्ष कुल 27 सीटों पर नामांकन किया जाना है, जिनमें 18 सीटें लड़कों तथा 9 सीटें लड़कियों के लिए निर्धारित हैं। चयन प्रक्रिया में 46 छात्राओं ने 9 सीटों तथा 45 छात्रों ने 18 सीटों के लिए भाग लिया।

 

चयन के दौरान छात्राओं के लिए 800 मीटर दौड़ तथा छात्रों के लिए 1600 मीटर दौड़ आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त फुट जांच, स्प्रिंट रेस और लॉन्ग जंप जैसी शारीरिक दक्षता परीक्षाएं भी कराई गईं। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 27 छात्राओं और 31 छात्रों ने भाग लिया। अंतिम चयन अभ्यर्थियों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

 

इस अवसर पर हवलदार रामअवतार, नायब सूबेदार परबिंद सिंह, एएनओ प्रो. रमेश कुमार, डिप्टी एएनओ नरेश कुमार, मधुशीला तथा भूतपूर्व एनसीसी कैडेट दीपक उपस्थित रहे।

 

अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपूर्ण चयन प्रक्रिया निष्पक्ष, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। वहीं, 29 एनसीसी कैडेटों ने पूरे कार्यक्रम के प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

आयोजन के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह, अनुशासन और एनसीसी के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसने राष्ट्रसेवा और नेतृत्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

 

 

यह भी देखें –  सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए बदला सुपर-100 का नियम, 60% अंक वालों के लिए टेस्ट अनिवार्य

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।