Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Ateli Mandi : हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रोहताश जांगिड़ ने गांवों में जाकर दिया निमंत्रण

Ateli Mandi : हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रोहताश जांगिड़ ने गांवों में जाकर दिया निमंत्रण

राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निमंत्रण देते हुए व चर्चा करते हुए ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi : हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रोहताश जांगिड़ ने आगामी 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों को शामिल होने का आह्वान करते हुए अटेली खंड के गांवो जाकर निमंत्रण दिया।

 

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाला भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस कार्यक्रम एक ऐतिहासिक आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

 

मुख्यमंत्री इस अवसर पर समाज के लोगों को संदेश भी देंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन मुख्यमंत्री द्वारा जांगिड़ समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं किए जाने की भी संभावना है, साथ ही समाज के हित में नई योजनाओं का शुभारंभ भी किया जा सकता है।

 

रोहताश जांगिड़ ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं, ताकि समाज की एकजुटता का संदेश दिया जा सके।

 

इस मौके पर वाइस चेयरमैन रामकिशन जांगिड़, प्रधान शिवचंद्र जांगिड़, आरके जांगिड़, पार्षद अंशुल, पार्षद मनफूल, इंद्रजीत जांगिड़ सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और निमंत्रण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया।

 

 

यह भी देखें –  सीएसआईआर नेट परीक्षा में शानदार सफलता, राजकीय महाविद्यालय नारनौल की छात्रा कुमारी रिंकी ने रचा इतिहास, अखिल भारतीय स्तर पर प्राप्त किया 95वां रैंक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।