Breaking News
Ateli Mandi News: अटेली के राधा कृष्ण मंदिर में 10 नवंबर को लगेगा विशाल अन्नकूट भंडाराKarnal Crime: तलाक के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा, करनाल में सुए से हमले की शिकार महिला ने बयां किया दर्ददीपावली पर गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, अपने हाथों से खिलाई मिठाईKaithal Road Accident: कैथल में कटरा एक्सप्रेसवे पर खंभे से टकराया ट्रक, 25 वर्षीय ड्राइवर की मौतAteli Mandi News: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया अटेली मंडी का दौरा, किसानों की समस्याएं सुनींAteli Mandi News: अटेली के राधा कृष्ण मंदिर में 10 नवंबर को लगेगा विशाल अन्नकूट भंडाराKarnal Crime: तलाक के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा, करनाल में सुए से हमले की शिकार महिला ने बयां किया दर्ददीपावली पर गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, अपने हाथों से खिलाई मिठाईKaithal Road Accident: कैथल में कटरा एक्सप्रेसवे पर खंभे से टकराया ट्रक, 25 वर्षीय ड्राइवर की मौतAteli Mandi News: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया अटेली मंडी का दौरा, किसानों की समस्याएं सुनीं

Kaithal Road Accident: कैथल में कटरा एक्सप्रेसवे पर खंभे से टकराया ट्रक, 25 वर्षीय ड्राइवर की मौत

Kaithal Road Accident: कैथल में कटरा एक्सप्रेसवे पर खंभे से टकराया ट्रक, 25 वर्षीय ड्राइवर की मौत

कैथल में कटरा एक्सप्रेसवे पर खंभे से टकराया ट्रक, 25 वर्षीय ड्राइवर की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal Road Accident: हरियाणा के कैथल जिले से गुजर रहे जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार और नींद की झपकी का एक दर्दनाक संगम देखने को मिला। गांव खरक पांडवा टोल प्लाजा के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर हाईवे किनारे खड़े लोहे के खंभे से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। इस भीषण हादसे में 25 वर्षीय ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ केबिन में बैठा कंडक्टर बाल-बाल बच गया और उसे मामूली चोटें आईं।

मृतक चालक की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के गांव रसूलपुर निवासी सेहवन (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सेहवन अपने साथी कंडक्टर जसबीर के साथ दिल्ली से माल लोड करके तरनतारन लौट रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी कटरा एक्सप्रेसवे पर कैथल के खरक पांडवा टोल से आगे बढ़ी, अचानक चालक को नींद की जोरदार झपकी आ गई। पलक झपकते ही बेकाबू ट्रक सड़क किनारे खंभे से जा टकराया और अनियंत्रित होकर पलट गया।

विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस, केबिन से निकाला शव

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने दुर्घटना देख तुरंत गाड़ियों को रोका और घटना की सूचना कलायत थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त केबिन से चालक के शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल कंडक्टर को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

परिवार का इकलौता सहारा था सेहवन, पसरा मातम

मृतक के साथी जसबीर ने रोते हुए बताया कि सेहवन शादीशुदा था और उसकी एक छोटी बेटी भी है। वह अपने पूरे परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य था। अचानक हुए इस हादसे ने 25 साल के युवा की जान छीन ली, जिससे तरनतारन स्थित उसके गांव और परिवार में मातम का माहौल छा गया है।

कलायत थाना के एसएचओ (SHO) रणदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पूरी की। शव का पोस्टमार्टम कैथल के नागरिक अस्पताल में कराने के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने साथी के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत (Accidental Death) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी देखें – रोहतक के महम में प्रशासन का छापा, मुख्य बाजार में पटाखे बेच रहे दुकानदारों पर कार्रवाई, सामान जब्त

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।