Breaking News
Yamunanagar Missing Child: सढौरा में मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम गायब, 6 दिन बाद भी सुराग नहींRohtak Crime: रोहतक में चंद सेकंड में अपाचे बाइक चोरी, दयानंद मठ के पास हुई वारदात का सीसीटीवी आया सामनेराहुल गांधी के काफिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा; 5 गाड़ियां आपस में टकराईं, राहुल सुरक्षितPanipat Accident: पानीपत में कंबल फैक्टरी के मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, एक की हालत गंभीर, PGI रेफरKaithal Road Accident: कैथल-पटियाला हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौतYamunanagar Missing Child: सढौरा में मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम गायब, 6 दिन बाद भी सुराग नहींRohtak Crime: रोहतक में चंद सेकंड में अपाचे बाइक चोरी, दयानंद मठ के पास हुई वारदात का सीसीटीवी आया सामनेराहुल गांधी के काफिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा; 5 गाड़ियां आपस में टकराईं, राहुल सुरक्षितPanipat Accident: पानीपत में कंबल फैक्टरी के मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, एक की हालत गंभीर, PGI रेफरKaithal Road Accident: कैथल-पटियाला हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत

Ateli Mandi : अटेली में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की बैठक, 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पूजा दिवस का दिया निमंत्रण

Ateli Mandi : अटेली में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की बैठक, 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पूजा दिवस का दिया निमंत्रण

पूर्व विधायक सीताराम यादव के कार्यालय में 17 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण देते हुए।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi : (Jayesh Jangid)  17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पूजा दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जांगिड़ ब्राह्मण समाज सक्रिय हो गया है।

 

विज्ञापन

ब्लॉक महेंद्रगढ़ के जांगिड़ ब्राह्मण समाज के प्रधान राजेश कुमार लावण्या, हेडमास्टर वीरेंद्र सिंह जांगिड़ केमला, ओमप्रकाश जांगिड़ सहित अन्य समाजसेवियों ने अटेली खंड के विभिन्न गांवों में घूम-घूम कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठकों का आयोजन किया।

 

 

इसी क्रम में मंत्री आरती सिंह राव के कार्यालय और पूर्व विधायक सीताराम यादव के कार्यालय में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से अटेली मंडी में भी एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुकेश पार्षद, जांगिड़ समाज अटेली के प्रधान संतोष कुमार, राजेश कुमार, महावीर प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक सीताराम यादव ने समाज के लोगों को कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हों, ताकि आयोजन की भव्यता और गरिमा बनी रहे।

 

 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे स्वयं जांगिड़ ब्राह्मण समाज के साथ मजबूती से खड़े हैं और पूरे जोश के साथ तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन ऐतिहासिक साबित होगा, क्योंकि इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से शिरकत करेंगे, जिससे समाज के हित में नई योजनाओं की घोषणा भी संभव है।

 

उपस्थित समाजसेवियों ने भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

 

 

यह भी देखें – पीएम श्री चंपा देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेली में ब्लॉक स्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।