Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Ayodhya: आप सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर भूमि मामले में दस्तावेज एसआईटी को सौंपे

Ayodhya : आप सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर भूमि मामले में दस्तावेज एसआईटी को सौंपे

आप सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर दान और जमीन से जुड़ी गड़बड़ी को लेकर SIT प्रमुख से मुलाकात की

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Ayodhya: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर को मिले चंदे में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) को बृहस्पतिवार को दस्तावेज सौंपे। सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ज़मीन की खरीद-फरोख्त के ज़रिए करोड़ों रुपयों का घोटाला किया है। सिंह ने कहा, ‘‘मैंने सभी दस्तावेज एसआईटी को सौंप दिए हैं। आगे क्या कार्रवाई होगी, यह तो सिर्फ़ भगवान राम ही जानते हैं।’’ आप नेता ने कहा कि ये दस्तावेज मामले के कई पहलुओं का पता लगाने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘एसआईटी के सामने पेश होने का मकसद अपना पक्ष रखना और मेरे पास मौजूद दस्तावेज़ सौंपना था।’’

सिंह ने दावा किया कि एसआईटी के अध्यक्ष ने उनसे संपर्क किया और उन्हें जांच में सहयोग करने के लिए बुलाया। एसआईटी का नेतृत्व कर रहे लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने यह रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय प्रसाद को सौंपी। यह घटनाक्रम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट को मिले दान में हेराफेरी के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित किए जाने के कुछ दिनों बाद सामने आया है। एसआईटी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी। मामले में जांच अब भी जारी है। गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को एसआईटी का गठन किया था। इस बीच, आप ने बताया कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को लखनऊ हवाई अड्डा पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से अयोध्या जाएंगे। वह अयोध्या में रात भर रुकेंगे और 26 जून को राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें; बठिंडा में पेट्रोल बम फेंकने वाले दो युवक गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।