Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Barnala News: ट्राइडेंट ग्रुप को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सर्टिफिकेशन, 95 फीसदी कर्मचारियों ने जताया भरोसा

Barnala News: ट्राइडेंट ग्रुप को मिला 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' सर्टिफिकेशन, 95 फीसदी कर्मचारियों ने जताया भरोसा

ट्राइडेंट ग्रुप को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सर्टिफिकेशन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Barnala News: दुनिया के सबसे बड़े होम टेक्सटाइल निर्माताओं में से एक और टेरी तौलिया व गेहूं के भूसे पर आधारित कागज के उत्पादन में वैश्विक स्तर पर अग्रणी कंपनी ‘ट्राइडेंट ग्रुप’ को पहली बार ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पूरी तरह से कंपनी के कर्मचारियों द्वारा दी गई फीडबैक के आधार पर मिला है। सर्वेक्षण में ट्राइडेंट के 95 फीसदी कर्मचारियों ने कंपनी को काम करने के लिए एक शानदार स्थान बताया, जो राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है। ग्रेट प्लेस टू वर्क कार्य-संस्कृति, कर्मचारियों के अनुभव और ऐसी लीडरशिप के मूल्यांकन के लिए विश्व की प्रमुख संस्था है, जो संगठनों को बेहतर व्यावसायिक परिणाम, कर्मचारियों के लंबे समय तक जुड़ाव और नवाचार को बढ़ावा देने में मदद करती है।

संस्था द्वारा जारी बयान के अनुसार, तेजी से बदलती तकनीक और कार्यस्थलों में बढ़ती अनिश्चितता के दौर में ट्राइडेंट ग्रुप ने ऐसी कार्य-संस्कृति विकसित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है, जहाँ हर कर्मचारी खुद को सुरक्षित, सम्मानित और महत्वपूर्ण महसूस करता है। ट्राइडेंट ग्रुप इंडिया की ग्रुप चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर पूजा लूथरा ने कहा, “कर्मचारियों के कल्याण के मामले में हम हमेशा उद्योग में आगे रहे हैं। अब ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा मिली यह मान्यता हमारे लिए गर्व की बात है और यह उच्च भरोसे व उच्च प्रदर्शन वाली कार्य-संस्कृति के लिए एक नया मानदंड स्थापित करती है। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 95 फीसदी स्कोर हमारे अपने कर्मचारियों की राय पर आधारित है। यह इस बात का सबूत है कि वे खुद को ऐसे कार्यस्थल का हिस्सा समझते हैं, जहाँ भरोसे का माहौल है और बेहतर प्रदर्शन को निष्पक्ष रूप से सम्मानित किया जाता है।

विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने आधुनिक कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई कर्मचारी-अनुकूल नीतियां लागू की हैं। इनमें मासिक धर्म (पीरियड्स) की छुट्टी, पितृत्व (पैटर्निटी) अवकाश, गोद लेने में सहायता, लचीली अल्पकालिक छुट्टी, स्वास्थ्य और जीवन बीमा, नियमित स्वास्थ्य जांच और किराए, यात्रा, भोजन व खरीदारी से संबंधित कई लाभ शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य कर्मचारियों के पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में बेहतर संतुलन सुनिश्चित करना है, जो कि उनके समग्र कल्याण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ग्रेट प्लेस टू वर्क की वाइस प्रेसिडेंट सारा लुईस-कुलिन ने कहा, “‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सर्टिफिकेशन एक बहुत ही गौरवपूर्ण उपलब्धि है, जिसके लिए कर्मचारियों के समग्र अनुभव को बेहतर बनाने के लिए निरंतर और सोच-समझकर प्रयास करने पड़ते हैं।

यह एकमात्र आधिकारिक मान्यता है, जो कर्मचारियों द्वारा अपनी कंपनी की कार्य-संस्कृति के बारे में दी गई वास्तविक फीडबैक पर आधारित होती है। यह सर्टिफिकेशन हासिल करके ट्राइडेंट ग्रुप ने साबित कर दिया है कि वह अपने कर्मचारियों को शानदार कार्य-माहौल प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है। ग्रेट प्लेस टू वर्क के शोध के अनुसार, सर्टिफाइड संगठनों में नौकरी करने वाले लोगों को एक बेहतर मैनेजर मिलने की संभावना 4.5 गुना अधिक होती है। इसके अलावा, ऐसे संगठनों के 93 फीसदी कर्मचारी हर रोज काम पर जाने के लिए उत्साहित रहते हैं और उन्हें निष्पक्ष वेतन, कंपनी के मुनाफे में उचित हिस्सा व पदोन्नति के समान अवसर मिलने की संभावना भी दोगुनी होती है।

यह भी पढ़ें; जालंधर में इनोवा और स्कोडा की टक्कर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।