Breaking News
Panipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Panipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’

Bawani Khera Murder: बवानीखेड़ा में खूनी बदला, अस्पताल के बाहर सरेआम पीट-पीटकर कर दी हत्या

Bawani Khera Murder: बवानीखेड़ा में खूनी बदला, अस्पताल के बाहर सरेआम पीट-पीटकर कर दी हत्या

भिवानी में सजा काट रहे कैदी की हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Bawani Khera Murder: बवानीखेड़ा। हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा कस्बे में सोमवार रात खूनी रंजिश का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ‘हत्या के बदले हत्या’ की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 4 से 5 हमलावरों ने वार्ड नंबर 10 के रहने वाले बलजीत की पीट-पीटकर और चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस जानलेवा हमले में बलजीत का दोस्त मोनू भी लहूलुहान हो गया, जिसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पूरी वारदात उस वक्त हुई जब बलजीत अपनी बीमार भाभी का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचा था।

साल 2020 के दोहरे हत्याकांड से जुड़े हैं कत्ल के तार

विज्ञापन

इस सनसनीखेज हत्याकांड की जड़ें साल 2020 में खेली गई खून की होली से जुड़ी हैं। डीएसपी दलीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बलजीत और उसका साथी मोनू वर्ष 2020 में होली के त्योहार के दिन एक महिला और पुरुष की सरेआम हत्या के मामले में दोषी करार दिए जा चुके हैं। दोनों को अदालत ने 20-20 साल की कड़ी सजा सुनाई थी और वे इन दिनों जेल से जमानत (बेल) पर बाहर आए हुए थे। सोमवार रात जिन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया, वे उसी पीड़ित पक्ष के बताए जा रहे हैं जिनके परिवार के दो लोगों की हत्या बलजीत और मोनू ने की थी।

अस्पताल के बाहर बिछाया गया था मौत का जाल

बताया जा रहा है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ अस्पताल के बाहर घात लगाए बैठे थे। जैसे ही बलजीत और मोनू वहां पहुंचे, हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड, लाठी-डंडों व चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार मचने के बावजूद किसी ने उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। मृतक के परिजन राहुल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था, लेकिन हाल ही में आपसी सहमति व समझौते की कोशिशें चल रही थीं। इसके बावजूद इस तरह सरेआम घेरकर हमला किया गया।

पुलिस पर उठे सवाल, धरपकड़ के लिए टीमें गठित

वारदात के बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस और वहां मौजूद लोगों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का आरोप है कि जब बलजीत और मोनू को सरेआम काटा जा रहा था, तब पुलिस और तमाशबीन बने लोगों ने उनकी कोई मदद नहीं की। वे खुद तड़पते हुए दोनों युवकों को भिवानी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बलजीत को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस प्रशासन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें–ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी भीषण आग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।