Breaking News
Mahendragarh News: कनीना के सेहलंग गांव में चिट्टे और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2.55 ग्राम चिट्टा और 282 ग्राम गांजा बरामदGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक हादसा, 120 की स्पीड में आई SUV ने दो टैक्सियों को उड़ाया, डैशकैम में कैद हुई वारदातNangal Chaudhary News: मौसम की मार से प्रभावित किसानों के लिए राहत, नांगल चौधरी उपमंडल में पहुंचा सरसों का पछेती बीजNarnaul News: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश, 1 नवंबर से बीएस-6 मानक से नीचे के बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, महेंद्रगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरीFaridabad Woman Murder: फरीदाबाद के होटल में खौफनाक कांड, बॉयफ्रेंड संग रुकी 35 वर्षीय युवती का मिला शव, आरोपी फरारMahendragarh News: कनीना के सेहलंग गांव में चिट्टे और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2.55 ग्राम चिट्टा और 282 ग्राम गांजा बरामदGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक हादसा, 120 की स्पीड में आई SUV ने दो टैक्सियों को उड़ाया, डैशकैम में कैद हुई वारदातNangal Chaudhary News: मौसम की मार से प्रभावित किसानों के लिए राहत, नांगल चौधरी उपमंडल में पहुंचा सरसों का पछेती बीजNarnaul News: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश, 1 नवंबर से बीएस-6 मानक से नीचे के बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, महेंद्रगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरीFaridabad Woman Murder: फरीदाबाद के होटल में खौफनाक कांड, बॉयफ्रेंड संग रुकी 35 वर्षीय युवती का मिला शव, आरोपी फरार

Yamunanagar News: यमुनानगर में भाजयुमो का शक्ति प्रदर्शन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उमड़ा युवाओं का सैलाब

Yamunanagar News: यमुनानगर में भाजयुमो का शक्ति प्रदर्शन: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उमड़ा युवाओं का सैलाब

यमुनानगर में सैनी और मोदी सरकार की नीतियों पर जमी दिग्गज नेताओं की महफिल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Yamunanagar News:(संजीव चौहान) यमुनानगर के राजनीतिक गलियारे में सोमवार को जबरदस्त हलचल देखने को मिली, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों युवाओं ने जनसंघ के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती को बेहद ऐतिहासिक बना दिया। महाराजा अग्रसेन कॉलेज का खचाखच भरा हॉल युवाओं के राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों से रूबरू कराना था। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने की।

विज्ञापन

अधूरा सपना हुआ पूरा: कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा

सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उनका दिया हुआ ऐतिहासिक नारा— ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’, महज़ राजनीतिक बयान नहीं बल्कि अखंड भारत की आधारशिला था।

मंत्री ने गर्व से कहा कि दशकों तक जिस संकल्प के लिए देश तरसता रहा, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हमेशा के लिए मलबे में मिलाकर पूरा कर दिखाया है। यही डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

“ऑपरेशन सिंदूर” और पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत का जिक्र

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश का नया संचार किया। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कड़ी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए सीमा पार आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों को ध्वस्त करना इस बात का सीधा प्रमाण है कि यह नया और संप्रभु भारत है।

इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने मंच से एक बेहद भावुक और ऐतिहासिक संस्मरण साझा किया। उन्होंने बताया कि जब डॉ. मुखर्जी अपने ऐतिहासिक मिशन पर पठानकोट जा रहे थे, तब उनके स्वर्गीय ससुर ज्योति राम कटारिया ने उन्हें अपने हाथों से भोजन कराया था। उन्होंने हर्ष जताते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी की कर्मभूमि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर उनके सपनों को एक नया मुकाम दिया है।

अंत्योदय के मार्ग पर चल रही हैं केंद्र व नायब सरकारें

स्थानीय विधायक घनश्यामदास अरोड़ा और पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी हमेशा सामूहिक नेतृत्व और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति (अंत्योदय) के कल्याण की बात करते थे।

आज केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार इसी अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगी ने खचाखच भरे हॉल को देखकर गदगद होते हुए कहा कि युवाओं का यह समर्पण साफ दिखाता है कि देश का भविष्य सही हाथों में है।

दिग्गज नेताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी

इस विशाल सम्मेलन को सफल बनाने में जिले के तमाम बड़े चेहरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंच संचालन जिला महामंत्री प्रवीण खदरी और भाजयुमो जिला महामंत्री दीपक शर्मा एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा, नगर निगम मेयर सुमन बहमनी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, चेयरमैन रमेश चंद ठसका, चेयरमैन ईश्वर पलाका, पूर्व विधायक बलवंत सिंह व बिशन लाल सैनी, वरिष्ठ नेता ऋषिपाल इंजीनियर, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, चेयरमैन रूपिंदर सिंह मल्ही सहित भारी संख्या में पार्षद, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और मंडल स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की एकता और अखंडता की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।