Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Breaking News Pehowa : कुरुक्षेत्र के पिहोवा में बेअदबी की वारदात, सीवरेज में मिले गुटका साहिब, सिख संगत में भारी आक्रोश

GGaganpreet Kaur
Breaking News Pehowa

कुरुक्षेत्र में भड़का सिख समाज, सीवरेज में मिले पवित्र गुटका साहिब और देवी-देवताओं के पोस्टर

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Breaking News Pehowa: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित गौचरांद क्षेत्र में मंगलवार को धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई। यहां सीवरेज की नाली के भीतर से श्री जपजी साहिब और दुख भंजनी साहिब के पवित्र गुटका साहिब मिलने के बाद स्थानीय सिख संगत में गहरा रोष फैल गया। मौके से सचखंड श्री दरबार साहिब (अमृतसर) का एक पोस्टर और हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें भी बरामद की गई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।

मासूम बच्ची के हाथ में दिखीं धार्मिक पुस्तकें, तब हुआ मामले का खुलासा -Breaking News Pehowa

पूरे घटनाक्रम का खुलासा तब हुआ जब इलाके की एक महिला ने एक छोटी बच्ची को हाथ में धार्मिक पुस्तकें लिए घूमते देखा। (Breaking News Pehowa) महिला को जब अनहोनी का संदेह हुआ तो उसने तुरंत बच्ची के हाथ से गुटका साहिब(Gutka Sahib) लेकर स्थानीय गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रबंधकों के सुपुर्द किया। इसके बाद जब आसपास के सीवरेज और नालियों की पड़ताल की गई, तो वहां से अन्य धार्मिक स्वरूप और तस्वीरें कीचड़ में सनी हुई हालत में मिलीं। इस खबर के आग की तरह फैलते ही पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

विज्ञापन

पुलिस का आश्वासन, सीसीटीवी फुटेज से खंगाली जा रही संदिग्धों की भूमिका– Breaking News Pehowa

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिटी थाना पिहोवा के प्रभारी (SHO) सुनील वत्स भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गुरुद्वारा साहिब के व्यवस्थापक बाबा वरियाम सिंह और सिख प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि धार्मिक ग्रंथों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो संगत मुख्य चौक पर पक्का मोर्चा लगाकर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। फिलहाल पुलिस आसपास की दुकानों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में फिर बिगड़ा मौसम, 7 जिलों में यलो अलर्ट, यमुनानगर में टूटी नदी की ढार

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।