Breaking News
Karnal Crime News: करनाल में मोबाइल दुकानदार पर हमला करने वाले 5 आरोपी गंजे होकर मांगते दिखे माफीPunjab Politics: फिरोजपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक रमिंदर आवला अकाली दल में शामिलJind News:’स्टे’ के बावजूद भाई के नाम कर दी 3 एकड़ प्राइम लैंड, जींद प्रशासन की इस हरकत पर गरमाई सियासतWorld Pasta Day: इटली के पास्ता पर कैसे लगा हमारा देसी तड़का? जानिए मैक्रोनी से मसाला पास्ता बनने की कहानीHaryana News: गेहूं की बंपर पैदावार के लिए HAU हिसार की एडवाइजरी, 25 अक्टूबर से शुरू करें इन उन्नत किस्मों की बिजाईKarnal Crime News: करनाल में मोबाइल दुकानदार पर हमला करने वाले 5 आरोपी गंजे होकर मांगते दिखे माफीPunjab Politics: फिरोजपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक रमिंदर आवला अकाली दल में शामिलJind News:’स्टे’ के बावजूद भाई के नाम कर दी 3 एकड़ प्राइम लैंड, जींद प्रशासन की इस हरकत पर गरमाई सियासतWorld Pasta Day: इटली के पास्ता पर कैसे लगा हमारा देसी तड़का? जानिए मैक्रोनी से मसाला पास्ता बनने की कहानीHaryana News: गेहूं की बंपर पैदावार के लिए HAU हिसार की एडवाइजरी, 25 अक्टूबर से शुरू करें इन उन्नत किस्मों की बिजाई

चंडीगढ़ में अवैध हथियारों की सप्लाई पर बड़ा वार, एमपी से हथियार लेकर आया सप्लायर गिरफ्तार

चंडीगढ़ में अवैध हथियारों की सप्लाई पर बड़ा वार, एमपी से हथियार लेकर आया सप्लायर गिरफ्तार

चंडीगढ़ में अवैध हथियारों की सप्लाई पर बड़ा वार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliकंटेंट क्रेडिट: जगमार्ग रिपोर्टर- मयंक मिश्रा

Chandigarh Crime News: शहर में अवैध हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने मध्य प्रदेश से हथियार लेकर पहुंचे एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी चंडीगढ़ में एक मुख्य हथियार सप्लायर के इशारे पर हथियारों की डिलीवरी करने आया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए मुख्य सप्लायर तक पहुंचने में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 33 वर्षीय विजय राठौर निवासी गांव बनिहार, तहसील सेंधवा, जिला बड़वानी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन सेल की टीम ने 26 अगस्त को उसे दबोचा। कार्रवाई इंस्पेक्टर जसपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-31 थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पूछताछ में विजय ने पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश में बैठे एक मुख्य हथियार सप्लायर के लिए काम करता था। मुख्य सप्लायर के कहने पर वह चंडीगढ़ में अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने आया था। पुलिस के अनुसार, यह मुख्य सप्लायर जरूरत के मुताबिक स्थानीय गैंगस्टरों को हथियार उपलब्ध कराता था। ऑपरेशन सेल पहले ही मुख्य सप्लायर के दो कथित सहयोगियों मोनू उर्फ कंडू और राहुल उर्फ रैली को गिरफ्तार कर चुका है। उनके कब्जे से भी हथियार बरामद किए गए थे। अब विजय की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद मुख्य सप्लायर के भी भूमिगत होने की बात सामने आई है।

पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में पुलिस ने चेकिंग और फ्रिस्किंग अभियान तेज किया हुआ है। इसी दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क पर यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। डीआईजी राजीव रंजन और एसपी अनुराग दारू ने बताया कि अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ अभियान डीएसपी रंजीत सिंह और इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की निगरानी में चल रहा है। चंडीगढ़ के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि ऑपरेशन सेल अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रहा है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।