Breaking News
Narnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमले

Chandigarh News: मिड-डे मील वर्कर्स की समस्याओं पर गंभीर हुए टंडन, प्रशासन से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

Chandigarh News: मिड-डे मील वर्कर्स की समस्याओं पर गंभीर हुए टंडन, प्रशासन से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

मिड-डे मील वर्कर्स की समस्याओं पर गंभीर हुए टंडन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय टंडन ने चंडीगढ़ के मिड-डे मील वर्कर्स को उनकी लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि वर्कर्स की जायज मांगों को वे जल्द ही पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया तथा चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद के समक्ष उठाएंगे, ताकि इन मुद्दों पर शीघ्र और सकारात्मक निर्णय लिया जा सके।

शुक्रवार को पार्षद गुरबख्श रावत के नेतृत्व में मिड-डे मील वर्कर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने संजय टंडन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वे मिड-डे मील योजना के तहत शहर के हजारों सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन पौष्टिक भोजन तैयार करने और परोसने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कई बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

वर्कर्स ने मांग की कि उनका वेतन चंडीगढ़ में लागू डीसी रेट के अनुसार संशोधित किया जाए। इसके अलावा प्रत्येक माह की 7 तारीख तक वेतन का नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा पूरे 12 महीनों का वेतन दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि वे वर्ष में 11 महीने तक कार्य करते हैं, लेकिन उन्हें केवल 10 महीने का ही वेतन मिलता है, जिससे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय टंडन ने कहा कि मिड-डे मील वर्कर्स बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से जुड़ी एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हजारों विद्यार्थियों तक प्रतिदिन पौष्टिक भोजन पहुंचाने में उनका योगदान अमूल्य है और ऐसे कर्मियों को सम्मान, गरिमा तथा न्यायपूर्ण कार्य परिस्थितियां मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “वर्कर्स द्वारा उठाई गई मांगें पूरी तरह उचित हैं। मैं इन मुद्दों को राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद के समक्ष प्राथमिकता से उठाऊंगा और अनुरोध करूंगा कि इन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द समाधान किया जाए।” संजय टंडन ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाने में लगे कर्मचारियों को आर्थिक असुरक्षा का सामना नहीं करना चाहिए। समय पर वेतन, डीसी रेट के अनुरूप पारिश्रमिक और पर्याप्त आर्थिक सुरक्षा उनके अधिकार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि चंडीगढ़ प्रशासन वर्कर्स की मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में संजय यादव (महासचिव), क्लास फोर एम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, हिमाचल महासभा के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, राजिंदर कुमार तथा मनीमाजरा के सुपरवाइजर गुरमाज सिंह शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने संजय टंडन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।