Breaking News
Yamunanagar D9 Online Business Fraud: यमुनानगर में पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, 3 से 4 साल में पैसे तीन गुना करने का झांसा देकर 15.50 लाख की ठगीRewari Highway Accident: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो ट्रालों में जोरदार भिड़ंत, आग में जिंदा जला चालकAmbala Naggal SHO CCTV Attack: अंबाला में SHO पर चाकू से हमले का CCTV फुटेज आया सामने, युवक को बचा रहे थाना प्रभारी की गर्दन पर मारा चाकूRohtak Murder Case: रोहतक में गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में छिपा आरोपी पति गिरफ्तारBhiwani News: भिवानी में अफसरों की जंग में फंसे मरीज, अस्पताल ने वापस बुलाए 27 HKRN कर्मी, मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंपYamunanagar D9 Online Business Fraud: यमुनानगर में पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, 3 से 4 साल में पैसे तीन गुना करने का झांसा देकर 15.50 लाख की ठगीRewari Highway Accident: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो ट्रालों में जोरदार भिड़ंत, आग में जिंदा जला चालकAmbala Naggal SHO CCTV Attack: अंबाला में SHO पर चाकू से हमले का CCTV फुटेज आया सामने, युवक को बचा रहे थाना प्रभारी की गर्दन पर मारा चाकूRohtak Murder Case: रोहतक में गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में छिपा आरोपी पति गिरफ्तारBhiwani News: भिवानी में अफसरों की जंग में फंसे मरीज, अस्पताल ने वापस बुलाए 27 HKRN कर्मी, मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप

डेढ़ साल में चौथी बार मंडी पहुंचे प्रशासक, फिर मिली बदहाली; अफसरों पर जताई नाराजगी

VVinita Kohli
डेढ़ साल में चौथी बार मंडी पहुंचे प्रशासक, फिर मिली बदहाली; अफसरों पर जताई नाराजगी

चंडीगढ़ की सेक्टर-26 मंडी में फिर मिली बदहाली

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Chandigarh Sector 26 Mandi: चंडीगढ़ के सेक्टर-26 मंडी की बदहाल व्यवस्था से यूटी के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया फिर नाराज दिखे। पिछले डेढ़ साल में चौथी बार मंडी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासक को सड़कों, सीवरेज और साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए। प्रशासक ने मंडी के सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया और उनकी खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। नगर निगम को शौचालयों की नियमित सफाई और उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कटारिया ने मार्केट कमेटी कार्यालय का भी दौरा किया, जो फिलहाल एक निजी भवन में चल रहा है। उन्होंने मंडी में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। देर से आने वाले और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। काम ठीक से नहीं करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को बदलने के लिए भी कहा गया। प्रशासक ने मंडी की सड़कों की रीकारपेटिंग और सीवरेज से जुड़े काम निर्धारित समयसीमा में पूरा करने को कहा। यूटी चंडीगढ़ के मुख्य अभियंता सीबी ओझा को मंडी में विकास कार्यों को लेकर इंजीनियरिंग विभाग की ओर से अब तक की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान उपायुक्त निशांत कुमार यादव और मार्केटिंग बोर्ड के सचिव डी. कार्तिकेयन को भी मौके पर बुलाया गया। प्रशासक ने अधिकारियों को मंडी की बुनियादी सुविधाओं, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों में सुधार के साथ-साथ कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।