Breaking News
Gold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंस

CWG 2026 Boxing: भिवानी की प्रीति पंवार का धमाकेदार प्रदर्शन, जाम्बिया की बॉक्सर को 5-0 से हराकर फाइनल में

CWG 2026 Boxing: भिवानी की प्रीति पंवार का धमाकेदार प्रदर्शन, जाम्बिया की बॉक्सर को 5-0 से हराकर फाइनल में

भिवानी की प्रीति पंवार का धमाकेदार प्रदर्शन, जाम्बिया की बॉक्सर को 5-0 से हराकर फाइनल में

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

CWG 2026 Boxing: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा लगातार जारी है। भिवानी जिले के बड़सेरा गांव की रहने वाली स्टार बॉक्सर प्रीति पंवार ने 54 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है।

प्रीति ने जाम्बिया की कैथरीन मवापे को रिंग में संभलने तक का मौका नहीं दिया और एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात देकर भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर दिया है। अब शनिवार को वे स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरेंगी।

विज्ञापन

सेना में अफसर और पुलिस अफसर पिता की लाडली हैं प्रीति

भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात प्रीति पंवार की इस उपलब्धि से उनके गृह जिले भिवानी और पूरे हरियाणा में खुशी की लहर है। प्रीति के पिता सोमवीर सिंह हरियाणा पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर कार्यरत हैं। रिंग में अपनी आक्रामक शैली के लिए जानी जाने वाली प्रीति इससे पहले एशियन गेम्स 2022 में ब्रॉन्ज मेडल और विश्व कप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।

आज हिसार के अंकुश पंघाल का सेमीफाइनल मुकाबला

रिंग से हरियाणा के लिए एक और खुशखबरी आने की उम्मीद है। आज शाम हिसार के होनहार बॉक्सर अंकुश पंघाल 80 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी चुनौती पेश करेंगे। अंकुश का सामना कनाडा के ताकतवर मुक्केबाज जोशुआ ओफोरी से होगा। खेल प्रेमियों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं, क्योंकि जीत के साथ अंकुश भी भारत की झोली में एक और पदक का रंग पक्का कर देंगे।

भिवानी की सीमा कालीरमन ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य

इससे पहले एथलेटिक्स के मैदान से भी हरियाणा के लिए बड़ी कामयाबी आई। भिवानी की एथलीट डॉ. सीमा कालीरमन ने महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। सीमा ने अपने तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर दूर चक्का फेंककर यह उपलब्धि हासिल की। एक ही दिन में भिवानी की दो बेटियों के पदक पक्के करने से जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश के खेल गलियारों में उत्साह का माहौल है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: ग्लासगो में हरियाणा के 7 बॉक्सरों ने पक्के किए मेडल, देखें शेड्यूल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।