Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Dushyant Chautala: JJP का ‘मिशन नांगल चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला 25 जुलाई को जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को करेंगे लामबंद

Dushyant Chautala: JJP का 'मिशन नांगल चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला 25 जुलाई को जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को करेंगे लामबंद

25 जुलाई को नांगल चौधरी में दुष्यंत चौटाला की हुंकार, कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Dushyant Chautala: आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी (JJP) ने बूथ स्तर पर अपनी किलाबंदी मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला 25 जुलाई को नांगल चौधरी पहुंच रहे हैं। वे यहां सुबह 11 बजे जाट धर्मशाला में आयोजित बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) और संगठन के पदाधिकारियों की एक विस्तृत समीक्षा बैठक को संबोधित करेंगे।

जेजेपी के जिलाध्यक्ष राजकुमार खातोद ने इस बात की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बीएलए-2, बूथ प्रभारी, जोन प्रभारी और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों को इस बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन

हर बूथ की होगी समीक्षा, मिलेगा चुनावी जीत का ‘मंत्र’

जिलाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव में सबसे अहम भूमिका बूथ स्तर की टीम की होती है। दुष्यंत चौटाला खुद हर बूथ के सियासी समीकरणों की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर मतदाता संपर्क अभियान, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा संगठन विस्तार की बारीकियां समझाएंगे। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 कार्यकर्ता पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी होते हैं और उन्हीं के दम पर जेजेपी हर मतदाता तक जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों का संदेश पहुंचाएगी।

राजकुमार खातोद ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समय पर जाट धर्मशाला पहुंचकर इस बैठक को ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि यह महज एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि आगामी चुनावों की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी। जेजेपी नेताओं को उम्मीद है कि नांगल चौधरी से कार्यकर्ताओं की यह बड़ी भागीदारी इलाके में पार्टी के चुनावी अभियान को एक नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगी।

ये भी पढ़े- Narnaul News: नारनौल में 9 अगस्त को दौड़ेगा ‘हरियाणा उदय’, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि,

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।