Breaking News
Mahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीतीMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीती

Faridabad News: ईयरफोन लगाकर पटरी पर देख रहे थे वीडियो, ट्रेन से कटकर दो दोस्तों की मौत

Faridabad News: ईयरफोन लगाकर पटरी पर देख रहे थे वीडियो, ट्रेन से कटकर दो दोस्तों की मौत

ईयरफोन लगाकर पटरी पर देख रहे थे वीडियो, ट्रेन से कटकर दो दोस्तों की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad News: एक छोटी सी लापरवाही और कानों में ठूंसा ईयरफोन कैसे हंसती-खेलती जिंदगी को पल भर में लील सकता है, इसकी दर्दनाक बानगी बाटा रेलवे स्टेशन के पास देखने को मिली। शनिवार शाम कृष्णा कॉलोनी झुग्गी बस्ती के पास रेलवे पटरी पर टहल रहे दो जिगरी दोस्तों की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 20 वर्षीय सौरभ और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र जितेश शामिल हैं।

दोनों युवक कृष्णा कॉलोनी के ही रहने वाले थे। सौरभ जहां एक स्थानीय जिम में सफाई का काम करके अपने परिवार का हाथ बंटाता था, वहीं जितेश पास के ही सरकारी स्कूल में 10वीं का छात्र था। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे दोनों दोस्त रोजाना की तरह टहलने निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी चहलकदमी साबित होगी।

विज्ञापन

लोगों के शोर और ट्रेन के हॉर्न को भी नहीं सुन सके

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा बेहद खौफनाक था। दोनों दोस्त रेलवे ट्रैक के बिल्कुल करीब टहलते हुए मोबाइल पर वीडियो देखने में पूरी तरह मग्न थे। दोनों के कानों में ईयरफोन लगे हुए थे, जिसके कारण उनका ध्यान आसपास के माहौल से पूरी तरह कटा हुआ था। इसी दौरान पटरी पर तेज रफ्तार ट्रेन आ पहुंची।

ट्रेन को बिल्कुल करीब आता देख वहां मौजूद आसपास के लोगों ने चीख-पुकार मचाते हुए दोनों को पटरी से हटने का शोर मचाया। ट्रेन के लोको पायलट ने भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए लगातार हॉर्न बजाया। लेकिन कानों में गूंजते संगीत और मोबाइल स्क्रीन में उलझी नजरों के कारण दोनों तक न तो लोगों की आवाज पहुंची और न ही ट्रेन का हॉर्न। देखते ही देखते दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजे

हादसे की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षत-विक्षत हालत में पड़े दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है।

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद कृष्णा कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई है और दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि रेलवे ट्रैक के आसपास मोबाइल और ईयरफोन का इस्तेमाल जानलेवा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: बिजनौर पुलिस की लापरवाही से गई युवक की जान, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।