Breaking News
Bhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशBhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिश

Faridabad News: फरीदाबाद में कलयुगी बेटे का कारनामा, काम करने की सलाह दी तो पिता की छाती में घोंपा चाकू

AAmandeep Singh
Faridabad News: फरीदाबाद में कलयुगी बेटे का कारनामा, काम करने की सलाह दी तो पिता की छाती में घोंपा चाकू

फरीदाबाद में कलयुगी बेटे का कारनामा, काम करने की सलाह दी तो पिता की छाती में घोंपा चाकू

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Faridabad News: हरियाणा के औद्योगिक शहर फरीदाबाद की भीम बस्ती में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आई है। घर का खर्च चलाने और जिम्मेदार बनने की नसीहत देना एक पिता को इतना भारी पड़ गया कि उनके अपने ही 22 साल के बेटे ने उन पर सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल 46 वर्षीय बालकिशन जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

16 अगस्त की शाम को हुआ विवाद, चाकू से किए कई वार

विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस को दिए बयान में घायल बालकिशन ने बताया कि 16 अगस्त की शाम को वे अपनी पत्नी पूनम और दोनों बेटों—विकास उर्फ विक्की व योगेश के साथ घर पर मौजूद थे। इस दौरान वे और उनकी पत्नी बड़े बेटे विकास को कोई काम-धंधा या नौकरी करने की समझाइश दे रहे थे। इतनी सी बात पर विकास आपा खो बैठा और अपने माता-पिता के साथ बदसलूकी व गाली-गलौज करने लगा। जब बालकिशन ने उसे टोका, तो वह रसोई से चाकू उठा लाया और अपने पिता की छाती व कमर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए।

चीख-पुकार सुनकर फरार हुआ आरोपी, दिल्ली रेफर किए गए पीड़ित

घर में मची चीख-पुकार और पिता की खून से लथपथ हालत देखकर जब आसपास के लोग जुटने लगे, तो आरोपी विकास पिता को जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। आनन-फानन में पत्नी पूनम उन्हें शहर के बीके अस्पताल ले गईं, लेकिन शरीर पर धारदार हथियार के तीन गहरे जख्मों और बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश में दबिश

सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा बालकिशन को बयान के योग्य घोषित किए जाने के बाद ओल्ड थाना पुलिस की टीम ने दिल्ली पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी बेटे विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ओल्ड थाना प्रभारी विष्णु मित्र ने बताया कि वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, पोक्सो केस में अनुकूल रिपोर्ट देने के नाम पर 2.5 लाख रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।