Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Faridabad News: फरीदाबाद में खौफनाक वारदात, 3 लाख में बुजुर्ग से शादी से मना किया तो सोते समय डाला खौलता पानी

AAmandeep Singh
Faridabad News: फरीदाबाद में खौफनाक वारदात: 3 लाख में बुजुर्ग से शादी से मना किया तो सोते समय डाला खौलता पानी

फरीदाबाद में खौफनाक वारदात: 3 लाख में बुजुर्ग से शादी से मना किया तो सोते समय डाला खौलता पानी

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Faridabad News: फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र से इंसानियत को तार-तार कर देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। अपने पति से अलग होकर जिन लोगों को युवती ने अपना सहारा माना था, उन्होंने ही पैसों के लालच में उसकी जिंदगी नर्क बना दी।

23 वर्षीय प्रीति (बदला हुआ नाम) पर तड़के चार बजे सोते समय उबलता पानी डाल दिया गया, जिससे वह करीब 50 फीसदी तक झुलस गई। युवती का संगीन आरोप है कि उसका सौदा 3 लाख रुपये में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ तय किया गया था और जब उसने इस जबरन शादी का विरोध किया, तो उस पर यह जानलेवा हमला किया गया।

विज्ञापन

बेटी बनाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए थे आरोपी

बिहार के शहापुर (टिक्का टोला) की रहने वाली युवती की शादी दो साल पहले कुरेशीपुर के रहने वाले रोहित से हुई थी। हालांकि, आपसी अनबन के कारण करीब दो महीने पहले दोनों अलग हो गए। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र (45) और ललिता (42) ने युवती को अपनी बातों में फंसाया। उन्होंने भरोसा दिया कि वे उसे अपनी बेटी की तरह रखेंगे और सम्मान के साथ उसकी शादी करवाएंगे। इस झांसे में आकर युवती उनके साथ रहने लगी, लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि पर्दे के पीछे उसके सौदेबाजी का खेल रचा जा रहा है।

बुजुर्ग से 3 लाख में तय हुआ था सौदा, मना करने पर दी खौफनाक सजा

करीब दो महीने साथ रहने के बाद युवती को भनक लगी कि धर्मपाल और ललिता उसका सौदा एक 65 साल के बुजुर्ग से करने जा रहे हैं। जब युवती को पता चला कि 3 लाख रुपये लेकर उसकी जिंदगी का सौदा कर दिया गया है, तो उसने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

इसी बात से नाराज होकर 16 अगस्त की सुबह जब वह सो रही थी, तब उस पर खौलता पानी उड़ेल दिया गया। चीख-पुकार के बावजूद आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट्स, सीने और शरीर को झुलसी हालत में छोड़कर कमरे में ताला बंद कर दिया और उसका फोन भी छीन लिया।

पुलिस ने ताला तोड़कर निकाला बाहर, ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़िता

दो दिनों तक तड़प रही युवती की भनक जब पड़ोस की एक महिला को लगी, तो उसने फरीदाबाद में ही रहने वाले उसके मौसा पंकज को खबर दी। मौसा जब मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद 19 अगस्त को धौज थाना पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर बदहवास और झुलसी हुई युवती को बाहर निकाला।

शुरुआत में उसे फरीदाबाद के बीके अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह आईसीयू (ICU) में भर्ती है। धौज थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है। पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Robot Waiter Viral: मुरथल के ढाबे में रोबोट वेटर का जलवा, पराठों के साथ मिला हाई-टेक सर्विस का जायका

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।