Breaking News
Karnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तारठंड के चलते पंजाब के 19 हजार से ज्यादा स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें कब से कब तक लगेंगी कक्षाएंNuh ACB raid: नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तारपंचकूला में साइबर ठगी का मामला, फर्जी ऐप डाउनलोड होने के बाद एयरफोर्स जवान को ₹2.32 लाख का नुकसानजियो की शानदार लिस्टिंग पर भावुक हुए मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी बोले- जियो को देश की जनता ने बनायाKarnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तारठंड के चलते पंजाब के 19 हजार से ज्यादा स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें कब से कब तक लगेंगी कक्षाएंNuh ACB raid: नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तारपंचकूला में साइबर ठगी का मामला, फर्जी ऐप डाउनलोड होने के बाद एयरफोर्स जवान को ₹2.32 लाख का नुकसानजियो की शानदार लिस्टिंग पर भावुक हुए मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी बोले- जियो को देश की जनता ने बनाया

Faridabad News: प्रेमिका के फोन में दिखी तीसरे शख्स की चैट, 22 साल के नकुल ने नहर में कूदकर दी जान

Faridabad News: प्रेमिका के फोन में दिखी तीसरे शख्स की चैट, 22 साल के नकुल ने नहर में कूदकर दी जान

प्रेमिका के फोन में दिखी तीसरे शख्स की चैट, 22 साल के नकुल ने नहर में कूदकर दी जान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad News: राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में आगरा नहर में कूदकर जान देने वाले 22 वर्षीय हेयर स्टाइलिस्ट नकुल की मौत के मामले में एक दुखद और चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। नकुल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्यार में मिले धोखे की वजह से उनके बेटे ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की रात नकुल ने अपने पिता को फोन कर रोते हुए बताया था कि उसकी प्रेमिका उसे चीट कर रही है और इसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। परिजनों की शिकायत पर दिल्ली के जैतपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्यूशन से शुरू हुई दोस्ती और 3 साल का रिलेशनशिप

विज्ञापन

नकुल के पिता हरिशंकर ने बताया कि करीब सात साल पहले जब उनका बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ता था, तब ट्यूशन जाने के दौरान उसकी मुलाकात संबंधित युवती से हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और पिछले तीन वर्षों से वे रिलेशनशिप में थे। दोनों ही परिवारों को इस रिश्ते की भली-भांति जानकारी थी और किसी को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं थी। 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद नकुल ने हेयर कटिंग का डिप्लोमा किया और फरीदाबाद के एक प्रतिष्ठित सैलून में काम करने लगा था।

कमाई हड़पने और तीसरे शख्स की एंट्री से बिगड़ी बात

पिता का आरोप है कि नकुल अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा अपनी प्रेमिका की जरूरतों और महंगे शौक पूरे करने में ही लगा देता था। वह अपनी मेहनत की कमाई से प्रेमिका के लिए महंगे मोबाइल और ब्रांडेड कपड़े खरीदता था। 20 अगस्त की शाम नकुल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मूवी देखने गया था। इसी दौरान उसने प्रेमिका के मोबाइल में किसी तीसरे युवक के साथ हुई निजी बातचीत (चैट) देख ली। इस बात से नकुल बुरी तरह टूट गया और उसे अहसास हुआ कि जिसके लिए उसने सब कुछ किया, वही उसे धोखा दे रही है।

पापा को फोन किया और बंद कर लिया मोबाइल

घटना की शाम करीब 7 बजे नकुल अपनी प्रेमिका को मीठापुर स्थित उसके घर छोड़कर निकला, लेकिन अपने घर वापस नहीं पहुंचा। वह सीधे आगरा नहर के किनारे पहुंचा और पिता को फोन कर आपबीती बताई। पिता और परिजनों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन काट दिया और मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।

परिजन आनन-फानन में नहर की तरफ भागे और पुलिस को सूचना दी। तलाशी अभियान के दौरान फरीदाबाद पुलिस ने नहर से नकुल का शव बरामद किया। जैतपुर थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर युवती से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के हिसाब से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– DCRUST Sonipat News: प्रोफेसर की करतूतों के खिलाफ कैंपस में प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।