Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Faridabad News: फरीदाबाद में स्कूल की 3rd फ्लोर से छात्रा ने लगाई छलांग, पिता बोले ‘टीचर ने 4 घंटे धूप में खड़ा रखा’

Faridabad News: फरीदाबाद में स्कूल की 3rd फ्लोर से छात्रा ने लगाई छलांग, पिता बोले— 'टीचर ने 4 घंटे धूप में खड़ा रखा'

फरीदाबाद में स्कूल की 3rd फ्लोर से छात्रा ने लगाई छलांग,

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Faridabad News: फरीदाबाद के गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार दोपहर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने अचानक इमारत की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। तेज आवाज के साथ जमीन पर गिरी छात्रा को खून से लथपथ देखकर स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल स्टाफ उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान 16 वर्षीय जानवी के रूप में हुई है, जो इसी स्कूल में 11वीं की पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन

“छात्राओं के झगड़े में बेकसूर बेटी को दी 4 घंटे धूप में खड़े रहने की सजा” — आहत पिता का दावा

मृतका जानवी के पिता प्रमोद कुमार ने स्कूल की एक शिक्षिका पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। रोते-बिलखते पिता ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी थी, जिनमें से छोटा बेटा आर्य भी इसी स्कूल में पढ़ता है। प्रमोद कुमार का दावा है कि मंगलवार को स्कूल में कुछ अन्य छात्राओं के बीच आपस में विवाद हुआ था। उस लड़ाई से उनकी बेटी का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं था।

पिता का आरोप है कि इसके बावजूद शिक्षिका ने पक्षपात करते हुए जानवी को दोषी ठहराया और सजा के तौर पर करीब चार घंटे तक कड़कड़ाती धूप में क्लास के बाहर खड़ा रखा। लगातार मिले इस सार्वजनिक अपमान और मानसिक उत्पीड़न से जानवी काफी आहत थी। परिजनों का कहना है कि इसी आत्मग्लानि और मानसिक तनाव के चलते उसने इतना खौफनाक कदम उठा लिया।

वॉशरूम का बहाना या छुट्टी का वक्त? घटनाक्रम पर स्कूल और चश्मदीदों के अलग-अलग दावे

छात्रा छत पर कैसे और कब पहुंची, इसे लेकर दो अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। दोपहर करीब 2 बजे जब स्कूल की छुट्टी हुई, तब बाकी बच्चे नीचे मुख्य द्वार की ओर जा रहे थे, लेकिन जानवी चुपचाप तीसरी मंजिल की ओर बढ़ गई।

दूसरी ओर, स्कूल के प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रिंसिपल का कहना है कि छात्रा को किसी भी तरह की कोई मानसिक या शारीरिक सजा नहीं दी गई थी। उनका दावा है कि जानवी कक्षा में पढ़ाई के दौरान वॉशरूम जाने की बात कहकर निकली थी और सीधे तीसरी मंजिल पर जाकर वहां से नीचे कूद गई।

पुलिस ने शुरू की गहन तफ्तीश, परिजनों की शिकायत का इंतजार

घटना की जानकारी मिलते ही डबुआ थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस टीम ने सिविल अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि छात्रा के शव को कब्जे में ले लिया गया है। प्राथमिक दृष्टि में मामला तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि आत्महत्या के असल कारणों का अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि परिजनों की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस स्कूल स्टाफ, सहपाठियों और परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की कड़ी जोड़ने में जुटी है।

यह भी पढ़ें–  UP के सहारनपुर PNB में 17 करोड़ के नकली नोट, CCTV में पैसे निकालता दिखा हाउसकीपर, 3 अधिकारी सस्पेंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।