Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Faridabad News: फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे सो रहे बिहार के दो भाइयों को डंपर ने कुचला, मौत

Faridabad News: फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे सो रहे बिहार के दो भाइयों को डंपर ने कुचला, मौत

फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे सो रहे बिहार के दो भाइयों को डंपर ने कुचला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Faridabad News: फरीदाबाद के सेक्टर-65 में देर रात घटी एक दर्दनाक घटना ने औद्योगिक शहर में ठेकेदारों और भारी वाहन चालकों की लापरवाही को फिर उजागर कर दिया है। प्लाट नंबर 2969 में चल रहे निर्माण कार्य के बाहर सड़क किनारे सो रहे दो चचेरे भाइयों को मिट्टी से भरे एक अनियंत्रित डंपर ने बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बिहार के मुंगेर के रहने वाले थे दोनों युवक, पहचान पत्र से हुई शिनाख्त

विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के पास मौजूद पहचान दस्तावेजों से उनकी पहचान बिहार के मुंगेर जिले के खड़गपुर क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम अजीमगंज के रहने वाले 22 वर्षीय बादल मांझी और 23 वर्षीय करण कुमार के रूप में हुई। दोनों आपस में चचेरे भाई थे और रोजी-रोटी की तलाश में फरीदाबाद आए हुए थे। पुलिस ने घटना की जानकारी बिहार स्थित उनके परिजनों को दे दी है।

हिसाब चुकता होने के बाद भी निर्माण स्थल के बाहर ही रुके थे मजदूर

पुलिस जांच में सामने आया कि ऊंचा गांव निवासी ठेकेदार संजय यादव सेक्टर-65 में मकान का निर्माण करवा रहा था, जहां मिट्टी भराई का काम चल रहा था। बादल और करण पिछले 10-15 दिनों से इसी जगह मजदूरी कर रहे थे। 25 अगस्त को दोनों का ठेकेदार के साथ पूरा हिसाब-किताब हो गया था। इसके बाद वे चले तो गए, लेकिन अगले दिन रात को दोबारा लौटे और प्लाट के ठीक सामने सड़क किनारे ही सोने चले गए।

डंपर के पहियों तले कुचले गए पैर, इलाज के अभाव में तड़पकर तोड़ा दम

देर रात मिट्टी लेकर पहुंचे डंपर का चालक जब वाहन को बैक और आगे-पीछे कर रहा था, उसी दौरान अंधेरे में सड़क पर सो रहे दोनों भाई डंपर के भारी-भरकम पहियों की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों के पैर बुरी तरह से कुचल गए। लहूलुहान हालत में बादल ने किसी तरह ठेकेदार को फोन कर हादसे की सूचना दी। ठेकेदार तुरंत उन्हें बीके अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, एम्स में दाखिला न मिलने के कारण उन्हें वापस फरीदाबाद के बीके अस्पताल लाना पड़ा, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, फरार डंपर चालक की तलाश जारी

मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि ठेकेदार की शिकायत के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल आसपास की सोसायटियों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि डंपर के नंबर और फरार चालक की पहचान की जा सके। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, 13 जिलों में तापमान 35 के पार, उमस ने बढ़ाई मुश्किलें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।