Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Faridkot Crime : फरीदकोट में सीआईए स्टाफ ने दो तस्करों को दबोचकर 12 किलो से अधिक हेरोइन की बरामद

Faridkot Crime : फरीदकोट में सीआईए स्टाफ ने दो तस्करों को दबोचकर 12 किलो से अधिक हेरोइन की बरामद

फरीदकोट में सीआईए स्टाफ ने दो तस्करों को दबोचकर 12 किलो से अधिक हेरोइन की बरामद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

 Faridkot Crime : पंजाब में नशे के काले कारोबार पर शिकंजा कसते हुए फरीदकोट जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीआईए स्टाफ की टीम ने गुरुवार रात अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में यानी 12 किलो 221 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये की कीमत आंकी जा रही है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

तरनतारन के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों की पहचान तरनतारन जिले के गांव करमूंवाला निवासी सुदागर सिंह उर्फ घुल्ला और कवलजीत खान उर्फ कम्मू के तौर पर हुई है। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देशों पर इन दिनों फरीदकोट में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सीआईए स्टाफ फरीदकोट के इंचार्ज एसआई हाकम सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गुरुवार देर रात गांव चंदबाजा के पास नेशनल हाईवे-54 पर मुस्तैदी से वाहनों की जांच कर रहे थे।

भागने की कोशिश हुई नाकाम

तलाशी अभियान के दौरान तलवंडी भाई की तरफ से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार हड़बड़ा गए और गाड़ी को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की। हालांकि, सतर्क पुलिसकर्मियों ने फिफ्टी-फिफ्टी सेकेंड की मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की पीछे वाली सीट पर बैठे कवलजीत खान के कंधे पर एक भारी-भरकम किट बैग टंगा हुआ था, जिसे देखकर पुलिस का शक गहरा गया।

डीएसपी की मौजूदगी में खुला बैग

मामले की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत डीएसपी (डिटेक्शन) फरीदकोट अवतार सिंह राजपाल को मौके पर बुलाया गया। प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में जब उस संदिग्ध किट बैग को खोलकर देखा गया, तो उसमें से हेरोइन के छह पैकेट बरामद हुए। तौल करने पर इन सभी पैकेटों का कुल वजन 12 किलो 221 ग्राम निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल और आरोपियों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।

बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स खंगाल रही पुलिस

प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस अब दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को बेनकाब करने के लिए पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

Brahmjot Singh Ottawa Accident : होशियारपुर के ब्रह्मजोत सिंह की कार में जिंदा जलने से मौत

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।