Breaking News
Haryana Electricity Companies Stock Market Listing: हरियाणा की 4 सरकारी बिजली कंपनियां होंगी शेयर बाजार में लिस्ट, केंद्र ने मुख्य सचिव को भेजा पत्रतरनतारन की मंडियों में 9.91 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, किसानों को 2,026.92 करोड़ का भुगतानNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिले में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का दूसरा दिन, 52 विद्यालयों में लगे जागरूकता शिविरPanipat News: सनौली रोड पर टोल कर्मियों से मारपीट और तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदातKurukshetra News: गोताखोर प्रगट सिंह को मिला सांसद नवीन जिन्दल का सहारा, चारों बेटियों की पढ़ाई का उठाएंगे खर्चHaryana Electricity Companies Stock Market Listing: हरियाणा की 4 सरकारी बिजली कंपनियां होंगी शेयर बाजार में लिस्ट, केंद्र ने मुख्य सचिव को भेजा पत्रतरनतारन की मंडियों में 9.91 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, किसानों को 2,026.92 करोड़ का भुगतानNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिले में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का दूसरा दिन, 52 विद्यालयों में लगे जागरूकता शिविरPanipat News: सनौली रोड पर टोल कर्मियों से मारपीट और तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदातKurukshetra News: गोताखोर प्रगट सिंह को मिला सांसद नवीन जिन्दल का सहारा, चारों बेटियों की पढ़ाई का उठाएंगे खर्च

Faridkot Crime : मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में हुई मौत

Faridkot Crime : मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में हुई मौत

मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में हुई मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singhकंटेंट क्रेडिट: अलेक्जेंडर डिसूजा

Faridkot Crime : पंजाब के फरीदकोट में हैवानियत और कानून को ताक पर रखने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। मोबाइल फोन चोरी होने के छोटे से शक पर कुछ लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए एक 20 साल के नौजवान को ऐसा बेरहम दर्द दिया कि उसकी जान ही चली गई।

थाना सिटी फरीदकोट के अंतर्गत आने वाले इलाके में हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की मां के बयानों और पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, यह खौफनाक खेल 4 सितंबर की सुबह करीब चार बजे शुरू हुआ था, जब आरोपियों ने प्रतिशोध की सारी हदें पार कर दीं।

विज्ञापन

बंधक बनाकर पूरे दिन दी गई यातनाएं

शहीद बलविंदर सिंह नगर की रहने वाली मीना कौर ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसी बलविंदर सिंह और उसके तीन बेटों—वरिंदर सिंह उर्फ काला, अतिंदर सिंह उर्फ गगन और अजय सिंह उर्फ भजन ने उनके बेटे हरप्रीत सिंह को सुबह-सुबह अपने घर बुलाया।

इसके बाद आरोपियों ने हरप्रीत को रस्सी से बांध दिया और उस पर मोबाइल फोन चोरी करने का झूठा इल्जाम मढ़ते हुए बेरहमी से डंडों और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। जब मां मीना कौर अपने बहनोई सुखपाल सिंह के साथ बेटे को बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं, तो इन दबंगों ने उनके साथ भी बदसलूकी की, गालियां दीं और उन्हें मौके से भगा दिया।

आरोपियों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी; उन्होंने हरप्रीत को पूरे दिन अपने घर में अवैध रूप से कैद रखा और लगातार मारपीट करते रहे। जब रात हुई और युवक की हालत गंभीर हो गई, तो ये लोग उसे बेहोशी की हालत में उसके घर के बाहर फेंककर फरार हो गए।

अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग हारा हरप्रीत

घर के बाहर लावारिस हालत में मिले जख्मी हरप्रीत को परिवारवालों ने तुरंत आनन-फानन में फरीदकोट के ही गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। शरीर पर लगे गंभीर जख्मों और अंदरूनी चोटों के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आखिरकार, जिंदगी और मौत के बीच कई दिनों तक संघर्ष करने के बाद 10 सितंबर की रात को अस्पताल में इलाज के दौरान हरप्रीत ने दम तोड़ दिया। इस मौत के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस स्टेशन सिटी फरीदकोट की टीम ने तुरंत एक्शन लिया। मृतका की मां मीना कौर के बयानों के आधार पर मुख्य आरोपी बलविंदर सिंह और उसके तीनों बेटों—वरिंदर सिंह, अतिंदर सिंह और अजय सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) यानी हत्या, 127(2), 351(2) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस सनसनीखेज मामले की गहन तफ्तीश एएसआई अकालप्रीत सिंह द्वारा की जा रही है और पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है।

kot kapura में 21 हजार किलो से ज्यादा संदिग्ध मिलावटी घी जब्त

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।