Breaking News
पंजाब में बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, 3,995 की जांच; 3,621 चालान और 31 बसें जब्तSirsa Accident News: ओटू के पास थार और बाइक की भीषण टक्कर, 32 वर्षीय कंपाउंडर की दर्दनाक मौतShah Rukh Khan Birthday: मन्नत की बालकनी में नहीं आए शाहरुख, फिर भी फैंस के लिए भेजा दिल जीतने वाला खास संदेशKarnal News: करनाल में फैक्ट्री की खिड़की तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, टुल्लू पंप बरामदNarnaul News: नारनौल के निजामपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायलपंजाब में बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, 3,995 की जांच; 3,621 चालान और 31 बसें जब्तSirsa Accident News: ओटू के पास थार और बाइक की भीषण टक्कर, 32 वर्षीय कंपाउंडर की दर्दनाक मौतShah Rukh Khan Birthday: मन्नत की बालकनी में नहीं आए शाहरुख, फिर भी फैंस के लिए भेजा दिल जीतने वाला खास संदेशKarnal News: करनाल में फैक्ट्री की खिड़की तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, टुल्लू पंप बरामदNarnaul News: नारनौल के निजामपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Guhla Cheeka News: गुहला-चीका में भीषण हादसा, थेहबनेडा गांव के बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Guhla Cheeka News: गुहला-चीका में भीषण हादसा, थेहबनेडा गांव के बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत

गुहला-चीका में भीषण हादसा, थेहबनेडा गांव के बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Guhla Cheeka News: कैथल जिले के गुहला-चीका क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव थेहबनेडा में एक बेकाबू रफ्तार कार ने 18 वर्षीय युवक की जिंदगी छीन ली। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी बाइक पर सवार होकर अपनी बड़ी बहन को लेने के लिए पास के गांव भागल जा रहा था। गांव की पंचायत भूमि के पास सामने से आई एक अज्ञात कार ने बाइक को इतनी भीषण टक्कर मारी कि युवक काफी दूर जाकर गिरा।

हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन सहित मौके से भाग खड़ा हुआ। आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए गुहला के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

दो बहनों का इकलौता सहारा था जसप्रीत, पिता का पहले ही हो चुका है साया

इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दी हैं। मृतक युवक की पहचान थेहबनेडा (डेरा बाजीगर) निवासी जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जसप्रीत के पिता मनजीत सिंह का कुछ समय पहले ही निधन हो गया था। पिता के जाने के बाद 18 साल का जसप्रीत बाइक मरम्मत का काम सीखकर और मेहनत-मजदूरी कर अपनी मां और दो बहनों का सहारा बना हुआ था।

जसप्रीत अपनी दो बहनों का अकेला भाई था। परिवार पर अचानक टूटे इस दुखों के पहाड़ ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बहन को लेने जा रहा था, रास्ते में ही मिल गई मौत

चीका पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के चाचा मलकित सिंह (जो पास ही एक राइस मिल में सिक्योरिटी गार्ड हैं) ने बताया कि बुधवार शाम करीब जसप्रीत अपनी बाइक पर सवार होकर भागल गांव से अपनी बड़ी बहन को घर लाने निकला था। जैसे ही वह थेहबनेडा गांव के पास पंचायत भूमि क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार के चालक ने गफलत और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। आरोपी चालक ने घायल को संभालने या अस्पताल पहुंचाने की जगह मौके से भागना बेहतर समझा।

चीका थाना पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी कार चालक की तलाश शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही चीका पुलिस स्टेशन की टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा मलकित सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस आसपास के रास्तों और मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि भागने वाली कार का नंबर ट्रेस किया जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें–  कैथल में अवैध स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी रेड, 3rd फ्लोर से यूपी-पंजाब की 6 युवतियां गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।