Breaking News
Panchkula School Case: एडीसी कमेटी करेगी जांच, प्रिंसिपल सस्पेंड और आरोपी छात्र भेजा गया ऑब्जर्वेशन होमSaha Ambala Traffic News: साहा के बाजारों में अवैध पार्किंग से लगा भारी जाम, संकरी सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहनNarnaul City News: नारनौल में जिला उद्योग व्यापार केंद्र की बैठक संपन्न, उठी व्यापारियों के लिए पेंशन की मांगYamunanagar Cyber Fraud: यमुनानगर में फर्जी जॉब रैकेट का पर्दाफाश, एक ही बैंक खाते में पहुंच रही थी ठगी की रकमदिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वालों को राहत, चंडीगढ़-अंबाला की इन 6 ट्रेनों में बढ़ेंगे कोचPanchkula School Case: एडीसी कमेटी करेगी जांच, प्रिंसिपल सस्पेंड और आरोपी छात्र भेजा गया ऑब्जर्वेशन होमSaha Ambala Traffic News: साहा के बाजारों में अवैध पार्किंग से लगा भारी जाम, संकरी सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहनNarnaul City News: नारनौल में जिला उद्योग व्यापार केंद्र की बैठक संपन्न, उठी व्यापारियों के लिए पेंशन की मांगYamunanagar Cyber Fraud: यमुनानगर में फर्जी जॉब रैकेट का पर्दाफाश, एक ही बैंक खाते में पहुंच रही थी ठगी की रकमदिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वालों को राहत, चंडीगढ़-अंबाला की इन 6 ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच

Kaithal Road Accident News: कैथल में रफ्तार का कहर, पति को खेत में चार्जर देकर लौट रही महिला को बाइक सवार ने रौंदा, टांग टूटी

Kaithal Road Accident News: कैथल में रफ्तार का कहर, पति को खेत में चार्जर देकर लौट रही महिला को बाइक सवार ने रौंदा, टांग टूटी

कैथल में रफ्तार का कहर, पति को खेत में चार्जर देकर लौट रही महिला को बाइक सवार ने रौंदा, टांग टूटी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal Road Accident News: कैथल जिले के गांव थेह नेवल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में खेत से घर लौट रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बलबेहड़ा से थेह नेवल जाने वाले रास्ते पर एक बेकाबू और तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने महिला को सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला सड़क पर गिरकर तड़पने लगी और उसकी टांग टूट गई। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक अपनी बाइक समेत मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल महिला को तुरंत चीका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए कैथल रेफर कर दिया। फिलहाल महिला को कैथल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

खेत में मोबाइल चार्जर देने गई थी जसविन्द्र कौर

चीका थाना पुलिस को दी शिकायत में थेह नेवल निवासी रघुबीर सिंह ने बताया कि वह पेशे से किसान हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे वह अपनी बेटी को भागल बस अड्डे पर छोड़कर वापस अपने खेत पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें अहसास हुआ कि उनका मोबाइल चार्जर घर पर ही छूट गया है। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी जसविन्द्र कौर को फोन करके चार्जर खेत में लाने को कहा।

जसविन्द्र कौर खेत में अपने पति को चार्जर सौंपने के बाद पैदल ही वापस घर के लिए निकली थीं। जैसे ही वह बलबेहड़ा-थेह नेवल मुख्य मार्ग पर पहुंचीं, सामने से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

चीका थाना में मामला दर्ज, आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू

हादसे की भयानकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगते ही जसविन्द्र कौर सड़क पर दूर जा गिरीं। पीड़िता के पति रघुबीर सिंह ने पुलिस प्रशासन से फरार बाइक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

मामले की जानकारी देते हुए चीका थाना के जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल राइडर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से आरोपी चालक का सुराग लगाने में जुटी है। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में सुबह-शाम बढ़ी ठंड और छाएगी धुंध, जानिए अपने जिले का मौसम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।