Gurugram Construction Site Accident: 19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, बिहार के दिलखुश की मौत; गुरुग्राम में भारी बवाल
19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, बिहार के दिलखुश की मौत; गुरुग्राम में भारी बवाल
Gurugram Construction Site Accident: साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-112 (Gurugram Sector 112 )स्थित निर्माणाधीन M3M स्मार्ट वर्ल्ड सोसाइटी (M3M Smart World Accident)में शनिवार दोपहर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण खौफनाक हादसा हो गया। 19वीं मंजिल पर काम कर रहे दो मजदूरों का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे नीचे आ गिरे। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथी मजदूरों ने देखा कि बिहार के रहने वाले 25 वर्षीय दिलखुश की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि पश्चिम बंगाल निवासी 22 वर्षीय वासु गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़प रहा था। मजदूरों ने तुरंत घायल वासु को पास के चौमा गांव स्थित अस्पताल (Chauma Village Hospital)में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
सुरक्षा उपकरण न देने पर फूटा गुस्सा, ठेकेदार और पुलिस पर किया हमला
हादसे के बाद साइट पर काम कर रहे मजदूरों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। मजदूरों का सीधा आरोप था कि ठेकेदार सद्दाम जानबूझकर सुरक्षा उपकरणों के बिना उनसे इतनी ऊंचाई पर काम करवा रहा था। लापरवाही से नाराज मजदूरों ने ठेकेदार सद्दाम को घेर लिया और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जब पुलिस की इमरजेंसी रेस्पॉन्स व्हीकल (ERV) मौके पर पहुंची, तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस गाड़ी पर भी हमला बोल दिया और उसका शीशा तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए हेड कांस्टेबल विनोद के साथ भी मजदूरों ने हाथापाई की, जिससे निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
बजघेड़ा थाना पुलिस ने संभाला मोर्चा, केस दर्ज कर जांच शुरू
साइट पर हिंसक झड़प और हंगामे की जानकारी मिलते ही बजघेड़ा थाना (Bajghera Police Station Gurugram)प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मशक्कत के बाद गुस्साए मजदूरों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मृतक दिलखुश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, ठेकेदार मोहम्मद सद्दाम की शिकायत पर बीएनएस ( BNS Case Gurugram Police) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस निर्माण साइट पर सुरक्षा इंतजामों में हुई चूक (Construction Safety Negligence ) और पुलिस टीम पर हुए हमले दोनों पहलुओं से मामले की गहन तफ्तीश कर रही है।
यह भी पढ़ें– हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, 20 सितंबर से शुष्क रहेगा मौसम
