Breaking News
Karwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायदKarwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद

Gurugram News: गुरुग्राम में जैसे को तैसा! बिना नंबर प्लेट खड़ी मिली CIA की गाड़ी, वकीलों ने ऑन द स्पॉट काटा चालान

Gurugram News: गुरुग्राम में जैसे को तैसा! बिना नंबर प्लेट खड़ी मिली CIA की गाड़ी, वकीलों ने ऑन द स्पॉट काटा चालान

गुरुग्राम में जैसे को तैसा! बिना नंबर प्लेट खड़ी मिली CIA की गाड़ी, वकीलों ने ऑन द स्पॉट काटा चालान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram News: गुरुग्राम जिला अदालत परिसर के बाहर नियम सिखा रही ट्रैफिक पुलिस को उस वक्त लेने के देने पड़ गए, जब उनका पाला वकीलों से पड़ गया। आम जनता पर कायदे-कानून का डंडा चलाने वाली पुलिस जब खुद नियमों की धज्जियां उड़ाते पकड़ी गई, तो वकीलों ने मौके पर ही ‘हिसाब’ बराबर कर दिया।

जस्टिस टावर के बाहर शुरू हुआ एक चालान का मामूली विवाद कुछ ही देर में ऐसा बढ़ा कि पुलिस को अपनी ही सरकारी गाड़ी का ₹11,000 का चालान फाड़ना पड़ा।

विज्ञापन

₹3500 का चालान काटते ही गरमाया माहौल

पूरा माजरा तब शुरू हुआ जब कोर्ट के बाहर चेकिंग कर रही ट्रैफिक पुलिस ने सीनियर एडवोकेट कुनाल बागड़ी के पिता की बाइक रोक ली। बाइक पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं थी। एडवोकेट कुनाल का कहना था कि जलभराव की वजह से प्लेट गिर गई थी और नई के लिए अप्लाई किया हुआ है, लेकिन पुलिसकर्मी सुनने को तैयार नहीं हुए।

पुलिस ने एचएसआरपी और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट न होने का हवाला देकर सीधा ₹3500 का ऑनलाइन चालान ठोक दिया। जब यह बात कोर्ट परिसर के भीतर साथी अधिवक्ताओं तक पहुंची, तो देखते ही देखते दर्जनों वकील बाहर जुट गए और कार्रवाई पर सवाल उठाने लगे।

बिना नंबर प्लेट मिली सीआईए की गाड़ी, वकीलों ने घेरा

बहस के दौरान ही वकीलों की नजर पास ही खड़ी ‘क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी’ (CIA) की एक गाड़ी पर पड़ी। गाड़ी पर न तो आगे-पीछे कोई नंबर प्लेट थी और न ही उसके शीशे पारदर्शी थे। हद तो यह थी कि गाड़ी रॉन्ग साइड से लाकर वहां खड़ी की गई थी।

वकीलों ने तुरंत ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाया और कहा कि अगर आम आदमी पर चालान की गाज गिर सकती है, तो खाकी वर्दी वालों के लिए अलग कानून क्यों? वकीलों ने साफ कह दिया कि पहले अपनी गाड़ी का चालान काटो, फिर दूसरों को ज्ञान देना।

ऑन द स्पॉट हुआ ‘हिसाब’, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शुरुआत में पुलिसकर्मी मामला टालने की कोशिश करते दिखे, लेकिन वकीलों के सख्त रुख और मौके पर जुटती भीड़ को देखते हुए उन्हें घुटने टेकने पड़े। आखिरकार ट्रैफिक पुलिस को ऑन द स्पॉट अपनी ही सीआईए गाड़ी का ₹11,000 का चालान काटना पड़ा।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स वकीलों के इस ‘ऑन द स्पॉट न्याय’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि दूसरों का चालान काटने वाली पुलिस को पहले खुद नियम सीखने चाहिए।

यह भी पढ़ें– Fatehabad Strike Update: 17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।