Breaking News
Karwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायदKarwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद

Gurugram News: बारिश से डूबा गुरुग्राम, सुभाष चौक पर पानी में तैरने लगीं गाड़ियां

Gurugram News: बारिश से डूबा गुड़गांव, सुभाष चौक पर पानी में तैरने लगीं गाड़ियां

बारिश से डूबा गुड़गांव, सुभाष चौक पर पानी में तैरने लगीं गाड़ियां

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram News: राजधानी दिल्ली से सटे हाईटेक शहर गुरुग्राम में शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश ने एक बार फिर जलभराव की विकराल समस्या खड़ी कर दी। दिन में खिली तेज धूप के बाद देर रात बादलों ने ऐसा डेरा डाला कि पूरा शहर पानी-पानी हो गया। मानसून पूर्व और बारिश से निपटने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए तमाम बड़े-बड़े दावे पहली ही तेज बारिश में बह गए। बारिश रुकने के 10 घंटे बाद भी शहर की रफ्तार थमी रही और कई मुख्य मार्ग लबालब भरे नजर आए।

गाड़ियां तैरने लगीं, सीवर में फंसी बाइक

विज्ञापन

बारिश के बाद सबसे बदतर हालात सुभाष चौक के आसपास देखने को मिले। यहां सड़कों पर इतना गहरा पानी जमा हो गया कि खड़ी गाड़ियां उसमें तैरती हुई दिखाई दीं।

जलभराव से परेशान लोगों ने गाड़ियों की छतों पर चढ़कर वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। वहीं, एक अन्य हादसे में जलमग्न सड़क से गुजर रहे दो बाइक सवार युवक खुले पड़े सीवर की चपेट में आ गए। गनीमत यह रही कि दोनों युवक सीवर के भीतर समाने से बच गए, हालांकि उनकी बाइक सीवर के गड्ढे में फंस गई और दोनों पानी में गिर गए।

तहसीलवार बारिश के आंकड़े और बेहाल शहर

प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, गुड़गांव तहसील में सुबह 8 बजे तक 75 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, कादीपुर और हरसरू तहसील इलाकों में सर्वाधिक 83 एमएम, वजीराबाद में 69 एमएम, बादशाहपुर में 62 एमएम और सोहना में 55 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। इस भारी बारिश का असर राजीव चौक अंडरपास, महावीर चौक, पुलिस लाइन, धनवापुर रोड, सेक्टर-4, 7, 9, 10, अर्जुन नगर, ज्योति पार्क, न्यू कॉलोनी, सुशांत लोक और शीतला माता रोड पर साफ देखा गया, जहां सड़कें टापू जैसी नजर आने लगीं।

दावों की खुली पोल, लोग परेशान

चूंकि बारिश देर रात हुई थी, इसलिए सुबह होते-होते कुछ इलाकों से पानी उतर गया। लेकिन जल निकासी की लचर व्यवस्था के कारण कई मुख्य चौराहों और कॉलोनियों की सड़कों पर दोपहर तक पानी जमा रहा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल करोड़ों रुपये नालों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम पर खर्च किए जाते हैं, लेकिन थोड़ी सी बारिश होते ही स्थिति जस की तस हो जाती है। अधिकारियों के जलभराव न होने के आश्वासन एक बार फिर कागजी साबित हुए हैं।

यह भी पढ़ें– DCRUST Sonipat News: प्रोफेसर की करतूतों के खिलाफ कैंपस में प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।