Breaking News
Hisar News: जलघर के टैंक में कूदी गर्भवती महिला, बचाने उतरे पति समेत दोनों की डूबने से मौतTarn Taran Khakh Firing : गांव खख के पूर्व सरपंच गुरमेज सिंह के घर पर बदमाशों की फायरिंग, 1 करोड़ की रंगदारी न देने पर बनाया निशानाHealth Tips: मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल बन रहा है सर्वाइकल का कारण, कम उम्र में कमजोर हो रहा स्पाइनGarba Dress Return viral: डांडिया खत्म, ड्रेस रिटर्न का खेल शुरू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डिलीवरी एजेंटों का वीडियोPalwal News: पलवल में एसीबी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज और पटवारी का सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारHisar News: जलघर के टैंक में कूदी गर्भवती महिला, बचाने उतरे पति समेत दोनों की डूबने से मौतTarn Taran Khakh Firing : गांव खख के पूर्व सरपंच गुरमेज सिंह के घर पर बदमाशों की फायरिंग, 1 करोड़ की रंगदारी न देने पर बनाया निशानाHealth Tips: मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल बन रहा है सर्वाइकल का कारण, कम उम्र में कमजोर हो रहा स्पाइनGarba Dress Return viral: डांडिया खत्म, ड्रेस रिटर्न का खेल शुरू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डिलीवरी एजेंटों का वीडियोPalwal News: पलवल में एसीबी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज और पटवारी का सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Gurugram News: गुरुग्राम में टीचर की हत्या पर उबाल, इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों ने जाम किया सोहना-गुरुग्राम हाईवे

AAmandeep Singh
शेयर करें
Gurugram News: गुरुग्राम में टीचर की हत्या पर उबाल, इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों ने जाम किया सोहना-गुरुग्राम हाईवे

गुरुग्राम में टीचर की हत्या पर उबाल, इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों ने जाम किया सोहना-गुरुग्राम हाईवे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Gurugram News: गुरुग्राम जिले के दौलाह गांव में दिल दहला देने वाली वारदात के बाद शनिवार दोपहर हालात उस वक्त तनावपूर्ण हो गए, जब न्याय की आस में बैठे परिजनों और ग्रामीणों ने सोहना-गुरुग्राम नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। हाथों में तख्तियां और गुस्से से भरे ग्रामीण सड़क के बीचों-बीच बैठ गए, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था और उनका कहना था कि जब दिनदहाड़े घरों में घुसकर महिलाओं को मौत के घाट उतारा जाने लगे, तो आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करे। परिजनों की दो टूक मांग है कि जब तक पुलिस असली कातिलों को कॉलर से पकड़कर उनके सामने नहीं लाती, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

विज्ञापन

रेकी कर घर में घुसे थे बदमाश, बाथरूम में बंद कर की हत्या

इस खौफनाक वारदात की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, वैसे-वैसे सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने पूरी योजना के साथ इस घटना को अंजाम दिया था। मृतका नीतू के पति प्रशांत पेशे से टीचर हैं और वह शुक्रवार सुबह रोज की तरह अपने बच्चों को लेकर स्कूल चले गए थे। घर पर नीतू अकेली थीं।

इसी बात का फायदा उठाकर बदमाशों ने सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच घर में धावा बोल दिया। अंदर घुसते ही शातिरों ने नीतू के दोनों हाथ पीठ के पीछे रस्सी से कस दिए और उनके चेहरे व मुंह पर पैकिंग टेप की कई परतें चिपका दीं ताकि वे किसी तरह का शोर न मचा सकें।

इसके बाद जब उन्होंने घर की तलाशी लेनी शुरू की और नीतू ने इसका विरोध किया, तो उन्हें खींचकर बाथरूम में बंद कर दिया। मुंह और नाक पर टेप चिपकी होने के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई। दोपहर को जब पति बच्चों के साथ घर लौटे, तो नीतू को बाथरूम में अराक्षद अवस्था में पाया, जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध, लूट और रंजिश दोनों एंगल पर जांच

वारदात की सूचना मिलते ही सोहना थाना पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। शुरुआती तफ्तीश में घर का सामान बिखरा हुआ मिला था, जिससे इसे लूटपाट का रूप देने की कोशिश लग रही थी, हालांकि नीतू का मंगलसूत्र और सोने के गहने सुरक्षित मिले हैं, जबकि कुछ नकदी गायब होने की बात कही जा रही है। पुलिस अब गांव के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।

एक फुटेज में दो बाइकों पर सवार कुछ संदिग्ध युवक नजर आए हैं, जिनमें से दो युवक घर के अंदर जाते हुए भी दिखाई दिए हैं। सोहना के एसीपी मुकेश यादव ने मीडिया को बताया कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से काम कर रही है और जल्द ही इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें–Hisar Encounter: हिसार में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।