Breaking News
Ateli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातें

Hansi News: हांसी में कब्र से निकाला गया 18 साल की प्रियंका का शव, शादी से ठीक 17 दिन पहले हुई थी मौत

Hansi News: हांसी में कब्र से निकाला गया 18 साल की प्रियंका का शव, शादी से ठीक 17 दिन पहले हुई थी मौत

हांसी में कब्र से निकाला गया 18 साल की प्रियंका का शव, शादी से ठीक 17 दिन पहले हुई थी मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hansi News: हरियाणा के हांसी स्थित नारनौंद हलके के गुराना गांव में 18 साल की प्रियंका की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। मंगलवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के विशेष बोर्ड ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया।

कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसे देर शाम गांव में दोबारा दफना दिया गया। अब पूरी तफ्तीश पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आ टिकी है, जिससे साफ होगा कि प्रियंका ने आत्महत्या की थी या मामला कुछ और है।

विज्ञापन

8 सितंबर को अचानक घर से गायब हुई थी प्रियंका, 11 को लौटी तो खामोश हो गई

पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता मंगल ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। उनकी छोटी बेटी प्रियंका बीते 8 सितंबर को अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। तीन दिन बाद यानी 11 सितंबर को जब वह वापस लौटी, तो काफी सहमी हुई थी और किसी से बात नहीं कर रही थी। 13 सितंबर को उसने अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर जब परिजनों ने किवाड़ तोड़ा, तो प्रियंका फंदे से लटकी मिली।

कानूनी पचड़े से अनजान परिजनों ने दफना दिया था शव, पुलिस को लगी भनक तो मचा हड़कंप

बेटी को खोने के गम में डूबे परिजनों ने गांव-बिरादरी के लोगों की सलाह पर बिना पुलिस को खबर किए शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। पिता का कहना है कि वे पढ़े-लिखे नहीं हैं, इसलिए उन्हें पुलिस कार्रवाई और कानूनी नियमों का अंदाजा नहीं था। हालांकि, सोमवार को जब हिसार पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए खेड़ी चौपटा चौकी को इसकी भनक लगी, तो पुलिस टीम गांव पहुंची। फॉरेंसिक (FSL) टीम की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों ने कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया।

घर में बजने वाली थी शहनाई, शादी से ठीक पहले छाया मातम

प्रियंका का रिश्ता राजस्थान के भादरा में तय हुआ था और आगामी 30 सितंबर को उसकी बारात आनी थी। घर में शादी के मंगलगीत गाए जा रहे थे और रिश्तेदार तैयारियों में जुटे थे, लेकिन इस अनहोनी ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। खेड़ी चौपटा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है और डॉक्टरों की रिपोर्ट आते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: फरीदाबाद में अलसुबह पुलिस एनकाउंटर, मवई नहर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दिल्ली के 2 बदमाश घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हांसी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।