August 11, 2026

Har Ghar Tiranga Rally: रेडक्रॉस एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस संस्था ने निकाली तिरंगा रैली , नगराधीश ने दिखाई हरी झंडी

0
Har Ghar Tiranga Rally

Har Ghar Tiranga Rally: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार राज्यभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम अभियान’ के तहत उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में आज जिला रेडक्रॉस एवं सेंट जॉन कार्यालय की ओर से एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।

रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।

रैली रेडक्रॉस कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और आमजन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में राष्ट्रप्रेम का संदेश – Har Ghar Tiranga Rally

नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने विशाल तिरंगा यात्रा व जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रेडक्रॉस कार्यालय से रवाना किया। नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन, बान, शान और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग तथा बलिदान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। (Har Ghar Tiranga Rally)उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना को हर नागरिक के हृदय में पुनः प्रज्वलित करने का एक पावन जरिया है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह इस राष्ट्रीय पर्व में पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाए और अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपना सम्मान प्रकट करे।

इस अभियान के माध्यम से नई पीढ़ी को भी राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश के प्रति जिम्मेदारियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। (Har Ghar Tiranga Rally)आयोजकों ने आमजन से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी कर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बनाएं।

यह भी पढ़ें– https://www.jagmarg.com/har-ghar-tiranga/

तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों और वॉलिंटियर्स ने लगाए देशभक्ति के नारे – Har Ghar Tiranga Rally

इस रैली में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी व रेड क्रॉस के वॉलिंटियर्स(volunteers) ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। (Har Ghar Tiranga Rally)यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने भारत मां की शान तिरंगा, शहीदों का बलिदान तिरंगा, खेत और खलियान तिरंगा, भारत का संविधान तिरंगा, आन-बान और शान तिरंगा, हम सब का अभिमान तिरंगा, दुनिया में आलीशान तिरंगा, हिंदुस्तानियों की पहचान तिरंगा, हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा जैसे ओजस्वी एवं जोशीले नारों का उच्चारण कर आमजन को अभियान से जुड़ने तथा अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

रैली के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगे ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। विद्यार्थियों और वॉलिंटियर्स ने उत्साहपूर्वक नारे लगाते हुए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व के प्रति जागरूक किया।इस दौरान शहरवासियों ने भी रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। लोगों से अपील की गई कि वे स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान का हिस्सा बनें।

(Har Ghar Tiranga Rally)कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सचिव बलवान सिंह, सेंट जॉन एम्बुलेंस के डिविजनल कमांडर टेकचंद यादव, प्राथमिक सहायता प्रवक्ता पवित्रा यादव, कपिल कुमार, अरुण कुमार, अमित कुमार, सत्यवीर सिंह, अगेंद्र कुमार, स्काउट मास्टर अनीता यादव, डीपीई सीमा यादव, डीपीई सरला यादव, सुभाष सोनी, राजकुमार व्यास, पतराम, कौशल जांगिड़, हंसराज तथा मुकेश सहित अनेक अधिकारी, शिक्षक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें– https://www.jagmarg.com/safe-house-inspection-by-cjm/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed