Independance Day जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सांस्कृतिक टीमें चयनित

Independance Day
स्थानीय आईटीआई मैदान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से आज एसडीएम अनिरुद्ध यादव की अध्यक्षता में विभिन्न सांस्कृतिक टीमों का अंतिम चयन संपन्न हुआ। उपायुक्त अनुपमा अंजली द्वारा गठित चयन समिति के समक्ष जिले के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रमों तथा लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया।
एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप ही अंतिम चयन किया जाए ताकि दर्शक भारतीय संस्कृति, त्याग और राष्ट्रप्रेम के अटूट संगम के साक्षी बन सकें।
चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब सभी चयनित टीमें आईटीआई मैदान में 13 अगस्त को आयोजित होने वाले अंतिम पूर्वाभ्यास में भाग लेंगी। इसके बाद उन्हें 15 अगस्त को अपनी प्रस्तुतियां देनी है।
